KVS NVS Answer Key 2026: टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में निकली टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के पदों की परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है।
जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
KVS NVS Answer Key 2026: इस स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की
केवीएस एवं एनवीएस में टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
- आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर 'KVS NVS Answer Key 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद आंसर-की आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन तक आपत्ति दर्ज करने का मौका
टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो 04 फरवरी तक एक्टिव रहेगी। इसके साथ ही आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों के लिए ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपये ऑब्जेक्शन फीस के रूप में जमा करना होगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
केवीएस एवं एनवीएस में टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 10 और 11 जनवरी को किया गया था। इस भर्ती परीक्षा के जरिये 15,762 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
إرسال تعليق