जिले में 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, छठ पूजा पर डीएम ने जारी किया आदेश

बलिया में 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित, छठ पूजा पर डीएम ने जारी किया आदेश

बलिया। छठ पूजा पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी बलिया ने 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है।जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 14 जनवरी 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के बाद पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 16 नवंबर 2026 (सोमवार) को छठ पूजा पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग के निर्देशों एवं संबंधित शासनादेशों का हवाला देते हुए अपने स्तर से स्थानीय अवकाश घोषित किया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना के लिए भेज दी गई है।


अवकाश का विवरण:जनपद: बलियाअवकाश का अवसर: छठ पूजा पर्वअवकाश की तिथि: 16 नवंबर 2026 (सोमवार)पूर्व निर्धारित अवकाश: 14 जनवरी 2026 (मकर संक्रांति)आदेश जारी होने की तिथि: 15 नवंबर 2026आदेश जारीकर्ता: जिलाधिकारी, बलिया

Post a Comment

أحدث أقدم