ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में दस्तावेजों की जांच शुरू

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती में दस्तावेजों की जांच शुरू

प्रयागराज। परिषदीय विद्यालय परिसरों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ईसीसीई एजुकेटर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। सेवायोजन पोर्टल पर प्राप्त 846 आवेदनों के अभिलेखों का सत्यापन छह और सात अगस्त को जिला परियोजना कार्यालय में किया जाएगा।

 पहले दिन 400 अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे जाएंगे। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने रिकॉर्ड विजटेक सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, लखनऊ कार्यालय में जमा किए हैं, उन्हें आने की आवश्यकता नहीं है।

Post a Comment

أحدث أقدم