एलटी कंप्यूटर : 110 के आवेदन निरस्त

एलटी कंप्यूटर : 110 के आवेदन निरस्त

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी) पुरुष एवं महिला शाखा परीक्षा-2025 के कंप्यूटर विषय के आवेदन पत्रों की सन्निरीक्षा के बाद 110 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। आयोग के अनुसार 67 अभ्यर्थियों के आवेदन विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य शैक्षिक अर्हता पूरी नहीं करने के कारण निरस्त किए गए। वहीं 11 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन में स्वयं को कुशल या उत्कृष्ट खिलाड़ी बताया, लेकिन मुख्य परीक्षा के आवेदन के साथ राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किए। 



इसके अलावा दो अभ्यर्थियों के खेल संबंधी प्रमाणपत्र शासनादेश और विज्ञापन की शर्तों के अनुरूप मान्य नहीं पाए गए। आयोग ने कहा है कि संबंधित अभ्यर्थी 10 अगस्त को शाम पांच बजे तक प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم