बोर्ड ने मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर की अपलोड ,प्रवेश के समय अभिभावक विद्यालय की मान्यता के बारे में ले सकते हैं जानकारी UP BOARD MANYATA

बोर्ड ने मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर की अपलोड ,प्रवेश के समय अभिभावक विद्यालय की मान्यता के बारे में ले सकते हैं जानकारी

म्बेडकरनगर, संवाददाता। यूपी बोर्ड ने बिना मान्यता के अवैध रूप से संचालित विद्यालयों पर शिकंजा कसा है। परिषद ने कहा है कि इस बार से परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।

जिसको अभिभावक देख सकते हैं कि जिस विद्यालय में वे अपने बच्चों को प्रवेश दिला रहे हैं, वास्तव में उस विद्यालय को मान्यता प्राप्त है या नहीं है। डीआईओएस ने कहा है कि छात्र-छात्राएं केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही प्रवेश लें। प्रधानाचार्यों को कहा है कि जिन विद्यालयों में नामांकन कम है, वहां विशेष अभियान चलाकर नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएं।


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के संचालन को लेकर सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। परिषद के सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार नए सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से सुनिश्चित करते हुए विद्यालयों में प्रवेश, पंजीकरण एवं ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था को सुचारु रूप से लागू करने पर जोर दिया गया है। कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए प्रवेशोत्सव के माध्यम से विशेष नामांकन अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में उपलब्ध निःशुल्क शिक्षा, सुविधाओं एवं सस्ती दरों पर उपलब्ध पाठ्यपुस्तकों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और स्थानीय समाचार पत्रों का उपयोग करने पर जोर दिया गया है।परिषद ने यह भी निर्देश दिया है कि अभिभावक विद्यालय की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर निर्णय लेते हैं, इसलिए सुरक्षा, स्वच्छता, अनुशासन, स्मार्ट कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और खेलकूद जैसी सुविधाओं का भी व्यापक प्रचार किया जाए। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि परिषद ने अधिकृत प्रकाशकों के माध्यम से सस्ती दरों पर उपलब्ध पाठ्यपुस्तकों की सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध की है, जिससे अभिभावकों को सुविधा मिल सके।

Post a Comment

أحدث أقدم