Budget 2026: 12 लाख तक 0 टैक्स, मिडिल क्लास को 1 लाख रुपये का फायदा; इस बार इनकम टैक्‍स को लेकर क्‍या होगा धमाका?

Budget 2026: 12 लाख तक 0 टैक्स, मिडिल क्लास को 1 लाख रुपये का फायदा; इस बार इनकम टैक्‍स को लेकर क्‍या होगा धमाका?

Budget 2026 Expectation Fot Tax Payers: आज से ठीक एक साल पहले सरकार की तरफ से म‍िड‍िल क्‍लास के ल‍िए ऐसा ऐलान क‍िया गया क‍ि लोग आज तक उसे याद कर रहे हैं. व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने जब न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत 12 लाख रुपये तक की आमदनी को टैक्‍स फ्री करने का ऐलान क‍िया तो करोड़ों टैक्‍सपेयर्स खुशी से उछल पड़े.


सैलरीड क्‍लास के ल‍िए सरकार की तरफ से 75,000 रुपये के स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन की बात कही गई. इस तरह टैक्‍स फ्री आमदनी की ल‍िम‍िट बढ़कर 12.75 लाख रुपये तक हो गई. एक साल पहले क‍िये गए इन बदलाव से मिडिल क्लास को सालाना एक लाख रुपये रुपये तक की सेव‍िंग का फायदा म‍िल रहा है.

सरकार ने इनकम टैक्‍स की दर पर दी राहत

सरकार की तरफ से यह सुधार मिडिल क्लास को फोकस करते हुए क‍िया गया. महंगाई के बीच लगातर बढ़ रही ल‍िव‍िंग कॉस्‍ट के बीच सरकार का मकसद घरेलू खपत को मजबूत करना, सेव‍िंग बढ़ाना और इकोनॉमी में तेजी लाना रहा. व‍ित्‍त मंत्री की तरफ 1 फरवरी 2025 को पेश क‍िये गए बजट में न्‍यू टैक्स रिजीम में टैक्‍स स्लैब को ज्‍यादा आसान बनाया गया. पुराने स्लैब के मुकाबले टैक्स की दर को कम क‍िया गया. नए स्‍ट्रक्‍चर के अनुसार 0 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी पर 0% टैक्स है.

सेक्‍शन 87A के तहत रिबेट को भी बढ़ाया

इसके अलावा 4 से 8 लाख रुपये तक की आमदनी पर 5%, 8 लाख से 12 लाख रुपये तक 10%, 12 से 16 लाख रुपये तक 15%, 16 से 20 लाख रुपये तक 20%, 20 से 24 लाख रुपये तक की आमदनी पर 25% और 24 लाख रुपये से ज्‍यादा की आमदनी पर 30% का इनकम टैक्‍स है. इसके अलावा, सेक्शन 87A के तहत रिबेट को बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दिया गया है. पहले यह र‍िबेट ओल्‍ड टैक्‍स र‍िजीम के तहत 12500 रुपये की थी. सेक्शन 87A के तहत म‍िलने वाली र‍िबेट से इनकम टैक्‍स की पूरी राशि माफ हो जाती है यानी शून्य इनकम टैक्‍स.

इस बार इनकम टैक्‍स को लेकर क्‍या है उम्‍मीद?

टैक्स और इनवेस्‍टमेंट मामलों की जानकार रुच‍िका भगत से जब इनकम टैक्‍स में राहत पर सवाल क‍िया गया तो उन्‍होंने कहा इस बार इनकम टैक्स में बड़ी छूट की उम्‍मीद कम ही है. एक साल पहले ही सरकार ने आयकर पर म‍िड‍िल क्‍लास को बड़ी राहत दी है. इसके अलावा GST 2.0 रिफॉर्म से भी आम आदमी को राहत म‍िली है. इम्‍पोर्ट ड्यूटी पर सरकार की तरफ से कुछ राहत का ऐलान क‍िया जा सकता है. उनका कहना है इस बार सरकार का फोकस आयकर में राहत देने की बजाय प्रशासनिक सुधारों पर हो सकता है. एसबीआई र‍िसर्स र‍िपोर्ट में सेव‍िंग प्‍लान और पेंशन स‍िस्‍टम में बदलाव का सुझाव द‍िया गया है.

मिडिल क्लास को कितना फायदा?
सैलरीड क्‍लास को स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा अलग से म‍िलता है. इससे उनकी ग्रॉस इनकम 12.75 लाख तक टैक्स-फ्री हो जाती है. इस बदलाव को नए फाइनेंश‍ियल ईयर 1 अप्रैल 2025 से लागू क‍िया गया था. इससे पहले 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर औसतन 80,000 रुपये तक का इनकम टैक्‍स देना होता था, जो घटकर जीरो हो गया है. मिडिल क्लास फैमिली को 50,000 रुपये से एक लाख रुपये तक का सीधा फायदा मिल रहा है. उदाहरण के लिए 10 लाख तक की आमदनी पर पहले 50,000 रुपये और 12 लाख तक की आमदनी पर 80,000 रुपये था. इससे मंथली टेक-होम सैलरी में 4,000 से 8,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो गई.


Post a Comment

أحدث أقدم