Ticker

10/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Madhyamik Shiksha Vibhag स्कूल टाइम टेबल में बदलाव: माध्यमिक में अब 220 दिन पढ़ाई, जानें पूरा आदेश

स्कूल टाइम टेबल में बदलाव: माध्यमिक में अब 220 दिन पढ़ाई, जानें पूरा आदेश

Change in school time table: Now 220 days of study in secondary, know the full order

शैक्षणिक कैलेंडर जारी होने के बाद अब माध्यमिक स्कूलों के टाइम टेबल और पढ़ाई के घंटों में भी बदलाव होने वाले है। सभी राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालयों में अब साल में 1200 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी।


स्कूल किसी भी हाल में एक सत्र में 220 दिन की कक्षाएं चलाएंगे। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा की तरफ से इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र और मॉडल टाइम टेबल भी जारी किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूलों में अध्ययन कराने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है। अब तक विद्यालयों में 1100 घंटे ही शिक्षण होता रहा है। जबकि अब से पढ़ाई में 100 घंटे और जुड़ जाएंगे। शासन ने उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम-1921 में अपेक्षित संशोधन भी किया है। विशेष सचिव उमेश चंद्र की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि विद्यालय एक शैक्षिक वर्ष में कम से कम 220 कार्य दिवसों में खुले रहेंगे।

विद्यालय में हर दिन न्यूनतम 6 घंटे शिक्षण कार्य अनिवार्य होगा। इसमें प्रार्थना सभा और मध्यावकाश का समय भी सम्मिलित होगा। हर दिन 40-40 मिनट की 8 कक्षाएं चलाई जाएंगी। 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। पत्र में यह भी कहा गया है कि किसी कारण से यदि विद्यालय बंद किए जाते हैं तो अवशेष घंटों की पूर्ति आगे विद्यालय खुलने की अवधि में घंटे बढ़ाकर की जाएगी। इसके अलावा ओपन स्कूल या पत्राचार शिक्षा के तहत पंजीकृत छात्रों के लिए भी 75 दिन पढ़ाई कराई जाएगी।

ऐसा होगा टाइम टेबल
1 अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे
- 15 मिनट प्रार्थना सभा के बाद पहला घंटा 7.45 बजे शुरू
- 25 मिनट का मध्यावकाश 10.25 बजे से
- 10.50 बजे से पांचवा घंटा शुरू
- 8वां घंटा अपराह्न 1.30 बजे पूरा होगा।

1 अक्तूबर से 31 मार्च तक विद्यालय सुबह 9.30 बजे खुलेंगे
- 15 मिनट की प्रार्थना सभा के बाद पहला घंटा 9.45 बजे शुरू
- 25 मिनट का मध्यावकाश 12.25 बजे से
- 5वां घंटा 12.50 बजे से शुरू
- 8वां घंटा 3.30 बजे तक

Read more news like this on
livehindustan.com

Post a Comment

0 Comments