Ticker

10/recent/ticker-posts

UPSC CSE Cut-Off 2023 Category Wise: सिविल सर्विसेज एग्जाम 2023 कट-ऑफ मार्क्स जारी, कैटेगरी वाइज यहां चेक करें

UPSC CSE Cut-Off 2023 Category Wise: सिविल सर्विसेज एग्जाम 2023 कट-ऑफ मार्क्स जारी, कैटेगरी वाइज यहां चेक करें
UPSC CSE Cut-Off 2023: यूपीएससी ने सिविल सर्विसेज एग्जाम 2023 के कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स जारी कर दिये हैं। 18 अप्रैल को upsc.gov.in पर जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में यह भी बताया है कि मार्क्स टाई होने पर किस प्रकार से रैंकिंग की गई।

UPSC CSE Cut-Off 2023
UPSC CSE Cut-Off 2023

UPSC CSE Cut-Off 2023 Check Here

यूपीएससी सीएस 2023 फाइनल रिजल्ट

जेनरल- 953

ईडब्ल्यूएस- 923

ओबीसी- 919

एससी- 890

एसटी- 891

पीडब्ल्यूबीडी- 1 के लिए 894

PwBD-2: के लिए 930

PwBD-3 के लिए 756

PwBD-5 के लिए 589 है।

यूपीएससी सीएस 2023 मेन कटऑफ

यूपीएससी मेन परीक्षा के लिए इस साल का कटऑफ जेनरल कैटगेरी 741 है, जबकि पिछले साल यानी 2022 में 748 और 2021 में 745 से था। इस साल कटऑफ पिछले दो सालों की तुलना में कम है।

जेनरल कैटगेरी 741

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 706

ओबीसी -712

एससी-694

एसटी-692

पीडब्ल्यूबीडी -1 के लिए 673

पीडब्ल्यूबीडी-2 के लिए 718

पीडब्ल्यूबीडी-3 के लिए 396

पीडब्ल्यूबीडी-5 के लिए 445 है।

यूपीएससी सीएस 2023 प्रिलिम्स कटऑफ

सीएसई (प्रिलिम्स) में इस बार का कटऑफ सामान्य कैटेगरी के लिए 75.41 प्रतिशत रहा- जबकि 2022 में 88.22 और 2021 में 87.54 था। इस साल का मेन्स कटऑफ पिछले दो सालों की तुलना में कम रहा।

सामान्य कैटेगरी- 75.41

ईडब्ल्यूएस कैटेगरी- 68.02

ओबीसी- 74.75

एससी- 59.25

एसटी- 47.82

PwBD-1 के लिए 40.40

PwBD-2 के लिए 47.13

PwBD-3 के लिए 40.40

PwBD-5 के लिए 33.68 है।

पेपर वाइज पासिंग मार्क्स

यूपीएससी सीएसई 2023 कट-ऑफ मार्क्स केवल जीएस पेपर- I पर आधारित हैं। जीएस पेपर- II सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के नियम -15 के अनुसार न्यूनतम 33% अंकों की आवश्यकता के साथ क्वालिफाईंग नेचर का है। वहीं सात प्रतिस्पर्धी पेपरों यानी निबंध, जीएस-I, जीएस-II, जीएस-III, जीएस-IV, वैकल्पिक-I और वैकल्पिक-II में से प्रत्येक में न्यूनतम 10% अंक आवश्यक है।

दो कैंडिडेट के मार्क्स समान हों तो कैसे तय होता है रैंक

ऐसे मामलों में जहां दो या दो से अधिक उम्मीदवारों ने सीएसई परीक्षा, 2023 में समान कुल अंक प्राप्त किए हैं, आयोग इन सिद्धांतों के अनुसार हल करता है:

  • अनिवार्य पेपरों और पर्सनल इंटरव्यू में संयुक्त रूप से हाई स्कोर प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को हाई रैंक दिया जाता है।
  • अंक समान हैं, तो जो उम्मीदवार जो उम्र में वरिष्ठ है, उसे उच्च स्थान दिया जाता है।

Post a Comment

0 Comments