UPTET Result 2026: हाईकोर्ट का आदेश, 30 दिन में जारी करना होगा संशोधित रिजल्ट

UPTET Result 2026: हाईकोर्ट का आदेश, 30 दिन में जारी करना होगा संशोधित रिजल्ट

UPTET Revised Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को परीक्षा का दोबारा मूल



UPTET Revise d Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को परीक्षा का दोबारा मूल्यांकन कर 30 दिनों के भीतर संशोधित परिणाम जारी करने का निर्देश दिया है.

इस फैसले के बाद अब अभ्यर्थियों का मूल्यांकन 150 के बजाय 148 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा. कोर्ट ने विवादित दो प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने का आदेश दिया है.

UPTET Result 2026: हाईकोर्ट का आदेश, 30 दिन में जारी करना होगा संशोधित रिजल्ट
📷 UPTET Result 2026: हाईकोर्ट का आदेश, 30 दिन में जारी करना होगा संशोधित रिजल्ट (16:9 Discover HD)

17 नवंबर 2026 को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने यह निर्देश दिया. इससे पहले 28 अक्टूबर 2026 को जस्टिस विनोद दिवाकर की अध्यक्षता वाली सिंगल बेंच ने भी मास्टर सेट के प्रश्न संख्या 36 और 37 को मूल्यांकन से हटाने का आदेश दिया था. अब डबल बेंच ने आयोग को नए सिरे से मूल्यांकन कर निर्धारित समय में परिणाम घोषित करने को कहा है.

दो प्रश्नों के उत्तर पर था विवाद

दरअसल, UPTET परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे. आयोग की अंतिम उत्तर कुंजी में दो विवादित प्रश्नों के लिए दो-दो विकल्प सही माने गए थे. हालांकि, अंक केवल उन अभ्यर्थियों को दिए गए, जिन्होंने आयोग द्वारा निर्धारित विशेष विकल्प चुने थे. इस मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर विजय सोनकर और तीन अन्य अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

याचिकाकर्ताओं ने आयोग की ओर से अपनाई गई मूल्यांकन प्रक्रिया को चुनौती दी थी. मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों विवादित प्रश्नों को मूल्यांकन से बाहर रखने का निर्देश दिया.

148 प्रश्नों के आधार पर तैयार होगी स्कोरकार्ड

कोर्ट के आदेश के बाद अब अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 148 प्रश्नों के आधार पर किया जाएगा. संशोधित मूल्यांकन के बाद कटऑफ और अभ्यर्थियों के स्कोर में भी बदलाव हो सकता है. खासतौर पर उन उम्मीदवारों को फायदा मिलने की उम्मीद है, जो पहले परिणाम में एक या दो अंकों से क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करने से चूक गए थे.

सभी प्रभावित अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ

हाईकोर्ट के आदेश का लाभ सिर्फ याचिका दायर करने वाले चार अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं रहेगा. समान परिस्थितियों से प्रभावित सभी उम्मीदवारों के परिणाम संशोधित किए जाएंगे. आयोग को नए मूल्यांकन के आधार पर उनकी स्कोरकार्ड तैयार करनी होगी.

आयोग दे सकता है आदेश को चुनौती

इस बीच, आयोग की ओर से हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने की तैयारी किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं. हालांकि, इस संबंध में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर स्थिति स्पष्ट होनी बाकी है. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित परिणाम से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर नजर रखें.

Post a Comment

أحدث أقدم