UP Special TET Result 2026: UP स्पेशल TET का रिजल्ट 17 दिन में ही जारी, 59 फीसदी अभ्यर्थी हुए फेल

UP Special TET Result 2026: UP स्पेशल TET का रिजल्ट 17 दिन में ही जारी, 59 फीसदी अभ्यर्थी हुए फेल

UP Special TET Result 2026: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परिषदीय शिक्षकों एवं स्पेशल एजुकेटर के लिए आयोजित स्पेशल टीईटी 2026 का रिजल्ट 20 नवंबर देर रात को घोषित कर दिया है.


आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार और उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह की ओर से महज 17 दिन के अंदर जारी किए गए इस रिजल्ट में दोनों स्तरों पर कुल 93,681 अभ्यर्थियों में से 38,902 सफल हुए, जबकि लगभग 59 प्रतिशत यानी 54,779 उम्मीदवार पास नहीं हो सके.

3 नवंबर को हुई थी परीक्षा

यह लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 मंडल मुख्यालय प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में दो पारियों में आयोजित कराई गई थी. जिसके लिए प्रोविजनल आंसर की 5 नवंबर को जारी कर 12 नवंबर तक आपत्ति मांगी गई थी. बोर्ड की ओर से सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर डाउनलोड कर सकते हैं.


कितने उम्मीदवार हुए फेल?

इस परीक्षा में प्राथमिक यानी कक्षा 1 से 5 की परीक्षा में कुल 50,666 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इसमें से 15,159 उम्मीदवार सफल हुए, जबकि 35,507 उम्मीदवार असफल हुए. वहीं उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 तक में परीक्षा में 43,015 उम्मीदवार शामिल हुए थे. ऐसे में 23,743 उम्मीदवार पास हुए जबकि 19,272 उम्मीदवार फेल हुए.

प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम भी घोषित

स्पेशल टीईटी के साथ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय एवं महिला महाविद्यालय में प्राचार्य भर्ती का अंतिम परिणाम भी घोषित कर दिया है. अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के अनुसार उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल विशेष अपील में 20 नवंबर को पारित आदेश के अनुपालन में एक पद रोकते हुए कुल 110 चयनित उम्मीदवारों का अंतिम परिणाम जारी किया है. प्राचार्य भर्ती की लिखित परीक्षा 24 सितंबर को हुई थी, जिसके बाद सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 27, 28, 30 व 31 अक्टूबर और 17 नवंबर को आयोजित किए गए थे.

ऐसे चेक डाउनलोड करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in. पर जाएं.
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर या जन्मतिथि डालकर सबमिट करें.
  • इसके बाद अपना रिजल्ट स्कोर कार्ड वह प्रमाण पत्र देखें.
  • अब पीडीएफ को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.


Post a Comment

أحدث أقدم