TGT NEWS: टीजीटी के लिए अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

TGT NEWS: टीजीटी के लिए अब 28 नवंबर तक करें आवेदन

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) के 17,735 पदों पर भर्ती के लिए अब 28 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। हाईकोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि पांच दिन बढ़ा दी है, जबकि आवेदन में संशोधन 30 नवंबर तक हो सकेगा।


भर्ती परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है। उपसचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, 23 अक्तूबर को जारी विज्ञापन की अन्य शर्तें यथावत रहेंगी। इस भर्ती के लिए आयोग ने 23 अक्तूबर को विज्ञापन जारी किया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post