Kanpur News: यूपी बोर्ड: जनपद में 83 कालेज बने परीक्षा केन्द्र,जारी हुई सूची

Kanpur News: यूपी बोर्ड: जनपद में 83 कालेज बने परीक्षा केन्द्र,जारी हुई सूची

Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। 5 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्रों की अंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी गई। अब बोर्ड ने जिले में 83 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये है

Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। 5 फरवरी से प्रस्तावित यूपी बोर्ड परीक्षा के लिये परीक्षा केन्द्रों की अंतिम सूची सोमवार को जारी कर दी गई। अब बोर्ड ने जिले में 83 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये हैं।


बोर्ड की पहली सूची में 73 केन्द्रों का प्रस्ताव था। जिला समिति ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद 83 केन्द्रों का प्रस्ताव भेजा था।

यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों की अंतिम सूची

यूपी बोर्ड की परीक्षा को 27 अक्टूबर को जारी की गई सूची में जिले में 73 परीक्षा केन्द्रों का प्रस्ताव किया गया था। बीते साल की तुलना में इस बार करीब दो हजार परीक्षार्थी कम हुये हैं। जनपद में विगत वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल बच्चों की संख्या 49611 थी लेकिन इस वर्ष 47674 है। बीते साल भी बोर्ड परीक्षा के लिये 83 केन्द्र ही बनाये गये थे। बोर्ड की अनंतिम जारी सूची पर मांगी गई आपत्तियों में प्रस्तावित केन्द्रों में से चार कालेजों ने केन्द्र बनने से इंकार कर दिया था। इसके बाद अंतिम सूची में यह चार केन्द्र बाहर हुये,लेकिन इस बार परीक्षा केन्द्रों की संख्या फिर से 83 ही हो गई। वहीं दूरी और क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या को लेकर आई आपत्तियों का भी अंतिम सूची में निस्तारण हुआ है। काफी हद तक आपत्तियों के आधार केन्द्रों के आवंटन में परिवर्तन किया गया है। परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण हो जाने के बाद अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं से लेकर परीक्षा तैयारियां भी गति पकड़ेंगीं।

Post a Comment

أحدث أقدم