सीतापुर जिले के महोली तहसील में प्रत्येक प्रगणक को अपने EB में कम से कम 10 परिवार की स्वगणना करने का लक्ष्य दिया गया है।
विषय-जनगणना कार्य के अन्तर्गत स्व-गणना (#Self_Enumeration) की तैयारी एवं जागरूकता अभियान संचालित किये जाने के सम्बन्ध में।
आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महोदय के निर्देशन में जनगणना कार्य के अन्तर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) की तैयारियां दिनांक 14.11.2026 से की जानी है।
उक्त कार्य हेतु आप सभी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्र (Enumeration Block-EB) में अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय स्थापित करते हुये सहयोग प्राप्त कर स्व-गणना (Self-Enumeration) के सम्बन्ध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवंज न जागरूकता अभियान संचालित करना सुनिश्चित करें। इस कार्य हेतु समस्त प्रगणक प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे अपरान्ह 04:00 बजे तक अपने निर्धारित क्षेत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेगें तथा आमजन को स्व-गणना (Self-Enumeration) हेतु प्रेरित करेंगे। उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुये पूर्ण निष्ठा, गम्भीरता एवं जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध ढंग से सम्पादित करना सुनिश्चित करें।
अतएव प्रतिदिन प्रत्येक पर्यवेक्षक / प्रगणक प्रति EB न्यूनतम 10 परिवार की स्व-गणना कराना सुनिश्चित करें।
चार्ज अधिकारी / तहसीलदार
महोली।
إرسال تعليق