शिक्षाधिकारियों के लिए तीन महीने का केपीआई तय किया बेसिक शिक्षा विभाग ने
लखनऊ। प्रदेश में स्कूली शिक्षा को अधिक गुणवत्तापूर्ण, परिणाम आधारित व जवाबदेही वाली बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने मुख्य प्रदर्शन संकेतको (केपीआई) का निर्धारण किया है। जिलों में योजनाओं व शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अब इन केपीआई को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी शिक्षाधिकारियों को दी गई है। इसके तहत विभाग ने नवंबर से जनवरी 2027 तक के केपीआई लक्ष्य तय किए हैं।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने निर्देश दिया है कि शिक्षक-प्रशिक्षण के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण, शिक्षकों का डिजिटल शिक्षण सामग्री का कक्षा में प्रयोग करने, शिक्षकों की ओर से दीक्षा पर उपलब्ध डिजिटल सामग्री व निष्ठा कोर्स का प्रयोग सुनिश्चित कराने के साथ प्रोजेक्ट-आधारित, गतिविधि-आधारित और कैच-अप शिक्षण को प्रभावी बनाया जाएगा। निपुण लक्ष्य प्राप्ति, छात्रों के आकलन और परिणाम आदि का भी मूल्यांकन करना होगा।
إرسال تعليق