जौनपुर में श‍िक्षा व‍िभाग में दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में आपत्तियों की भरमार

जौनपुर में श‍िक्षा व‍िभाग में दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में आपत्तियों की भरमार

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगभग दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया इन दिनों आपत्तियों के भंवर में फंस गई है। वरिष्ठता सूची तैयार करने

जौनपुर में श‍िक्षा व‍िभाग में दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में आपत्तियों की भरमार
📷 मुख्य समाचार चित्र — जौनपुर में श‍िक्षा व‍िभाग में दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में आपत्तियों की भरमार (16:9 Discover HD)

जागरण संवाददाता, जौनपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में लगभग दस वर्षों के लंबे अंतराल के बाद शुरू हुई शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया इन दिनों आपत्तियों के भंवर में फंस गई है। वरिष्ठता सूची तैयार करने में विभागीय अधिकारियों के भी पसीने छूट रहे हैं।

तय तिथि सात नवंबर तक जिलेभर से कुल 250 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जिसके चलते प्रक्रिया में लगातार देरी हो रही है।

जौनपुर में श‍िक्षा व‍िभाग में दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में आपत्तियों की भरमार
📷 जौनपुर में श‍िक्षा व‍िभाग में दस साल बाद शुरू हुई पदोन्नति प्रक्रिया में आपत्तियों की भरमार (16:9 Discover HD)

बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार सात नवंबर तक पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी होनी थी, लेकिन न तो समय पर वरिष्ठता व पात्रता सूची तैयार हो सकी और न ही प्रदेश के किसी जिले में यह प्रक्रिया पूरी हो पाई। इससे शिक्षकों में नाराजगी भी है। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अधिक विरोध शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को लेकर है।

शिक्षकों का विरोध है कि भर्ती के लिए टीईटी अनिवार्य करना तो ठीक है, लेकिन पदोन्नति में इसे लागू करना गलत है। परिषद के नियमों के अनुसार प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण करने वाले सहायक अध्यापकों को प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा।

जिन शिक्षकों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों की टीईटी पास की है, उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक का पद मिलेगा। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक बन सकेंगे।

जिन अध्यापकों ने टीईटी पास नहीं किया है, उनके पद सुरक्षित रखे जाएंगे और इस पर शिक्षा सेवा चयन आयोग की स्पेशल टीईटी के परिणाम के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने 16 अक्टूबर को पत्र जारी कर वरिष्ठता सूची और पदोन्नति तैयार करने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्थिति यह है कि अभी तक जिले में वरिष्ठता सूची भी नहीं बन पाई है।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने वर्षों बाद शुरू हुई इस पदोन्नति प्रक्रिया का स्वागत किया है। मांग की है कि पूरी प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न की जाए। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद अनिवार्य रूप से सृजित किया जाए। विभाग यह सुनिश्चित करे कि वरिष्ठता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित हो और किसी भी पात्र शिक्षक का अहित न हो।अमित सिंह, जिलाध्यक्ष व प्रांतीय संयुक्त मंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ।

वरिष्ठता सूची पर शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई थीं, जिन पर निर्धारित तिथि तक कुल 250 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इन आपत्तियों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा रहा है। शिक्षकों को आपत्ति के लिए एक बार और मौका दिया जाएगा, ताकि किसी भी स्तर पर विरोध की स्थिति न रहे। इसके बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post