जनगणना में समस्याओं को लेकर तहसीलदार से मिले
बिंदकी : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जनगणना काम में लगाए गए प्रगणक व सुपरवाइजर की तैनाती पर हुई विसंगति को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षक संघ ने विसंगति दूर करने की मांग की है। प्रगणक को 900 से ज्यादा जनसंख्या की गणना का काम
न दिया जाए। इस मौके पर संजय उत्तम, नीरज शुक्ल, अमरपाल सिंह गौतम, मो. अनवर, विजय तिवारी, विजय नारायण, रामराज, राम कृष्ण शुक्ल, रुचि सिंह, उपासना कुशवाहा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने तहसीलदार धीरज कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप विसंगतियों के समाधान की मांग की है।
إرسال تعليق