496 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO's) के तबादले, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश
विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश
संयुक्त सचिव ने अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) को लिखा पत्र, कार्यभार ग्रहण न करने वाले अधिकारियों की प्रक्रिया पूरी कर शासन को अवगत कराने को कहा
लखनऊ। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर शासन ने स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को तत्काल कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में संयुक्त सचिव बाल मणि यादव ने 16 नवंबर 2026 को अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, प्रयागराज को पत्र जारी किया है।
पत्र में 11 सितंबर 2026 के शासनादेश का संदर्भ देते हुए बताया गया है कि इसके माध्यम से कतिपय खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण की अनुमति प्रदान की गई थी। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग ने 27 अक्टूबर 2026 को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निर्वाचन संबंधी कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण एवं तैनाती को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
शासन के संज्ञान में आया है कि स्थानांतरण के बाद कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों ने अभी तक अद्यतन कार्यवाही करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे में पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त कराकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए और इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराई जाए।
पत्र की प्रतिलिपि महानिदेशक, स्कूल शिक्षा, समस्त मंडलायुक्तों, समस्त जिलाधिकारियों, निदेशक बेसिक शिक्षा तथा समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भी आवश्यक अनुपालन के लिए भेजी गई है।
496 खंड शिक्षा अधिकारियों (BEO's) के तबादले, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश
लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने 496 खंड शिक्षा अधिकारियों (समूह ग) का तबादला किया है। शासन के निर्देश के क्रम में विभाग ने भी इनका तबादला आदेश जारी करते हुए इनको तत्काल जॉइन करने का निर्देश दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव लालमणि यादव ने तबादला सूची जारी करते हुए विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
इस क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग के अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) मनोज कुमार द्विवेदी ने इनका तैनाती आदेश भी जारी कर दिया है। साथ ही कहा है कि ये बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए बिना तत्काल कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें। बीईओ को कार्यभार ग्रहण करने से पहले किसी तरह का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारियों (BEO's) के बंपर तबादले, देखें सूची
إرسال تعليق