यूपी में 16 IAS-4 PCS ट्रांसफर, गोंडा समेत 5 डीएम के तबादले, कानपुर-वाराणसी कमिश्नर भी बदले

यूपी में 16 IAS-4 PCS ट्रांसफर, गोंडा समेत 5 डीएम के तबादले, कानपुर-वाराणसी कमिश्नर भी बदले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सोमवार को भी 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। गोंडा, जौनपुर और चंदौली सहित पांच जिलों के डीएम के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही आईएएस अफसर

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। सोमवार को भी 16 आईएएस और चार पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। गोंडा, जौनपुर और चंदौली सहित पांच जिलों के डीएम के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही आईएएस अफसरों में वाराणसी और कानपुर के कमिश्नर की अदला-बदली की गई है।



वाराणसी के कमिश्नर एस.राजलिंगम को कानपुर भेजा गया है वहीं कानपुर में तैनात रहे आईएएस विजयेंद्र पांडियन को अब वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

इसके आलावा रविकुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर के पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी तथा आयुक्त एवं निदेशक, उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की नई जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. बलकार सिंह को ग्रेटर नोएडा का मुख्य कार्यपालक अधिकारी, स्थानिक आयुक्त और आयुक्त एनसीआर के तौर पर तैनाती दी गई है।

उमेश मिश्रा को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया

इसके साथ ही राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त रमेश रंजन को गोंडा का नया डीएम बनाया गया है। गोंडा की डीएम प्रियंका निरंजन को विशेष सचिव, नगर विकास की जिम्मेदारी दी गई है। उमेश मिश्रा को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। भदोही के डीएम शैलेश कुमार को चंदौली का जिलाधिकारी बनाया गया है। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) अनिल कुमार सिंह को भदोही का जिलाधिकारी और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। मनोज कुमार राय को श्रावस्ती का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। श्रावस्ती की डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार बनाया गया है।इसके अलावा जौनपुर के डीएम सैमुएल पॉल एन को अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग), सहकारी समितियां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रवीण वर्मा शामली के नए जिलाधिकारी

शामली में तैनात डीएम आलोक यादव को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण वर्मा को शामली का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा श्रमायुक्त सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश राज्य वस्त्र निगम, स्टेट स्पिनिंग कंपनी, स्टेट यार्न कंपनी और सहकारी कताई मिल्स संघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

4 पीसीएस अफसरों के तबादले

इटावा उप जिलाधिकारी रेणुका को शामली का एसडीएम बनाया गया है।उपसचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग डा. विश्व भूषण मिश्र को संयुक्त निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई। उप जिलाधिकारी आगरा अभिनव पाठक को उपजिलाधिकारी. प्रयागराज मेला प्राधिकरण विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण बनाया गया है। स्थानांतरणाधीन उपजिलाधिकारी प्रयागराज मेला प्रांधिकरण विशेष कार्याधिकारी, प्रयागराज विकास प्राधिकरण सौम्य मिश्रा को उपजिलाधिकारी आगरा बनाया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم