यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, BSA का आदेश

यूपी के इस जिले में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल, BSA का आदेश

यूपी में लगातार हो रही बारिश, चक्रवात और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए महराजगंज में शनिवार को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया।


वहीं, जिले में आज भी बारिश का अनुमान है। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी।

तूफान अर्बन के प्रभाव से प्रदेश में बीते दो दिनों से झमाझम बारिश हुई। साथ ही तेज हवाएं और वज्रपात भी हुईं। वहीं, महराजगंज में मौसम विभाग की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए बीएसएस ने 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया। इसके तहत परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त और सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित किया गया है। यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देश पर लिया गया है। जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षक और कर्मचारी अपने निर्धारित दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।

यूपी में आज भी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग की मानें तो 31 अक्तूबर यानी आज को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। वहीं, पूर्वांचल में बारिश का सिलसिला 3 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी।

योगी ने बारिश प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश के कारण प्रभावित लोगों को राहत दिलाने का निर्देश दिया है। फसलों के नुकसान के लेकर योगी ने अधिकारियों से कहा कि इसका आकलन कर किसानों को हरसंभव मदद दें। हर विपरीत परिस्थितियों में सरकार अन्नदाता के साथ खड़ी है। सीएम योगी ने अतिवृष्टि से हुई आर्थिक हानि, पशुहानि और जिनके घर गिरे, उन्हें तत्काल अनुमन्य मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि फसल बर्बादी का तत्काल आकलन कर किसानों को यथाशीघ्र मुआवजा दें। घर गिरने से बेघर हुए लोगों को राहत केंद्र और शरणालय केंद्र पहुंचाएं।

प्रभावित परिवार को मिले हर संभव मदद

मुख्यमंत्री ने प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहकर प्रभावित परिवारों से संवाद करने के साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। वहीं विपरीत मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील की कि अकारण बच्चों को घर से न निकलने दें। टूटे-फूटे मकान, पेड़, टीन, बिजली के खंभों आदि के पास न खड़े हों, बल्कि सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।


Post a Comment

أحدث أقدم