UP TGT भर्ती परीक्षा में मचा बवाल, 125 में 33 सवाल निकले गलत, HC ने आयोग को लिया आड़ेहाथ

UP TGT भर्ती परीक्षा में मचा बवाल, 125 में 33 सवाल निकले गलत, HC ने आयोग को लिया आड़ेहाथ

UPESSC TGT English Exam 2026: उत्तर प्रदेश में टीजीटी भर्ती परीक्षा में इंग्लिश के पेपर को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा में बड़ी संख्या में गलत प्रश्न पाए जाने पर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया है.


कोर्ट ने कहा है कि आयोग यह बताए कि प्रश्नपत्र कैसे तैयार किया जाता है और परीक्षा कराने की पूरी प्रक्रिया क्या है.

125 में 33 प्रश्न गलत पाए गए

मामला टीजीटी भर्ती परीक्षा के इंग्लिश विषय के पेपर से जुड़ा है. इस पेपर में कुल 125 प्रश्नों में से 33 प्रश्न गलत पाए गए हैं. शुरुआत में 29 प्रश्न सिलेबस से बाहर बताए गए थे. वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने 4 और प्रश्नों पर आपत्ति जताई थी. कोर्ट के निर्देश पर एक्सपर्ट्स ने इसकी जांच की, जिसमें वे 4 प्रश्न भी गलत पाए गए. इस तरह कुल 33 प्रश्न गलत निकले, जो पूरे पेपर का लगभग एक चौथाई हिस्सा है.

कोर्ट ने कहा - केवल मार्क्स बांटना पर्याप्त नहीं

आयोग ने अदालत को बताया कि गलत प्रश्नों के मार्क्स बाकी सही प्रश्नों में बांट दिए गए हैं और नई संशोधित चयन लिस्ट जारी की गई है. इस संशोधित लिस्ट में 42 और अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है. लेकिन हाईकोर्ट ने इस व्यवस्था पर असंतोष जताया. कोर्ट ने कहा कि जब 25 प्रतिशत से अधिक प्रश्न गलत हों तो केवल मार्क्स बांटना स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता. अदालत ने प्रश्नपत्र तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जांच की जरूरत बताई.

अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता

टीजीटी इंग्लिश विषय की परीक्षा में बड़ी संख्या में गलत प्रश्न मिलने से अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ गई है. अब सभी की नजर हाईकोर्ट की अगली सुनवाई पर है, जिसमें आयोग को अपनी पूरी परीक्षा प्रक्रिया की डिटेल देनी होगी. अदालत के इस सख्त रुख से भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी चर्चा तेज हो गई है.

TGT-PGT भर्ती में अब नेगेटिव मार्किंग

इस बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी (TGT) और पीजीटी (PGT) भर्ती परीक्षाओं का नया सिलेबस जारी कर दिया है. नई व्यवस्था के अनुसार दोनों परीक्षाओं में 90 प्रश्न संबंधित विषय से और 30 प्रश्न जनरल स्टडीज से पूछे जाएंगे. सभी प्रश्न तीन-तीन मार्क्स के होंगे और पूरी परीक्षा 360 मार्क्स की होगी. पीजीटी भर्ती में इसके अलावा 40 मार्क्स का इंटरव्यू भी होगा. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब दोनों परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग लागू कर दी गई है.

Post a Comment

أحدث أقدم