लेखपाल भर्ती के मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी
आवश्यक सूचना
आयोग के विज्ञापन संख्या-02-परीक्षा/2025, लेखपाल मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/01 के अंतर्गत राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के नियंत्रणाधीन लेखपाल के रिक्त पदों पर चयन हेतु मुख्य परीक्षा दिनांक 21-05-2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक प्रदेश के 44 जनपदों में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। उक्त के क्रम में आयोग की आवश्यक सूचना संख्या-76/11/कम्प्यूटर अनुभाग (बारह)/2025-26/02-परीक्षा/2025, दिनांक 11-05-2026 द्वारा परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना सम्बन्धी विवरण आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था।
तदनुक्रम में सम्बन्धित अभ्यर्थियों को एतद्वारा सूचित किया जाता है कि प्रश्नगत विज्ञापन की मुख्य परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दिये गये हैं। सम्बन्धित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश पत्र सम्बन्धी लिंक पर क्लिक कर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए अपने प्रवेश पत्र दिनांक 16-05-2026 से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि प्रवेश पत्र डाउनलोड करने सम्बन्धी यह सुविधा आयोग के अधिकृत मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है।
अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वह प्रवेश पत्र में अंकित निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें तथा निर्धारित परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर वैध प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थी को वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण नोट- मुख्य परीक्षा हेतु निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त ही अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा नियंत्रक)
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ।
#upsssc
#lekhpalAdmitcard
#lekhpalexam
#viralpost
Post a Comment