UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री करेंगे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय का ऐलान, तैयार रखें एडमिट कार्ड
UP Board 10th-12th Result 2026 LIVE: उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के लाखों छात्र इस समय अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड परीक्षाएं खत्म होने के बाद से ही बच्चों और उनके परिवार वालों में उत्सुकता बढ़ गई है.
अब हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट कब आएगा? अच्छी खबर यह है कि कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और अब रिजल्ट जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है.
कब जारी होगा यूपी बोर्ड रिजल्ट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 20 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 के बीच किसी भी दिन जारी कर सकता है. यानी छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है और कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. ऐसे में छात्रों से अनुरोध है कि वे अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें, क्योंकि उसमें दिए गए एग्जाम रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से ही वे अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोरकार्ड देखने और उसे डाउनलोड करने के लिए छात्रों को बोर्ड की इस ऑफिशियल वेबसाइट - upresults.nic.in पर विजिट करना होगा.
शिक्षा मंत्री जल्द बताएंगे रिजल्ट जारी होने की तारीख और समय
बोर्ड की तरफ से कॉपियों की जांच 4 अप्रैल तक पूरी कर ली गई थी. इसके बाद अब रिजल्ट तैयार करने और टॉपर्स के नामों का वेरिफिकेशन करने का काम चल रहा है. यह प्रक्रिया लगभग आखिरी चरण में पहुंच चुकी है. अब बहुत जल्द बोर्ड या राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा करेंगे. इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. छात्रों को सलाह है कि वे घबराएं नहीं और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है.
Post a Comment