Census 2026 Guide: सिर्फ 14 दिन का समय; 7 मई से शुरू हो रही है 'स्वगणना', 11 अंकों की ये ID सबसे जरूरी
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जनगणना में फर्श की सामग्री से लेकर अनाज तक की जानकारी देनी होगी। हाउस लिस्टिंग आपरेशन (एचएलओ) एप से स्वगणना के बाद 11 अंक की आइडी मिलेगी। 22 मई से 20 जून तक जन-जन की गणना चालू होगी।
जनगणना के दौरान जब भी प्रगणक घर पहुंचेगा। तब स्वजन को आइडी शेयर करनी होगी।
इसके बाद ही उनकी गणना पूरी हो सकेगी। हर किसी को 33 में 31 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। शुरुआत के दो प्रश्न को प्रगणकों की मौजूदगी में भरना होगा। जनगणना को लेकर जिले में 72 सौ प्रगणक व 23 सौ सुपरवाइजर बनाए गए हैं। गुरुवार से तहसीलों में प्रगणकों की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है।
एक-एक बैच को तीन-तीन दिन की ट्रेनिंग में जनगणना से जुड़ी सारी जानकारी दी जा रही है। सात से 21 मई तक स्वगणना करनी होगी। हाउस लिस्टिंग आपरेशन (एचएलओ) एप से स्वगणना के बाद 11 अंक की आइडी मिलेगी। 22 मई से 20 जून तक जन-जन की गणना चालू होगी।
जनगणना के दौरान जब भी प्रगणक घर पहुंचेगा कर्मचारियों या फिर उनके स्वजन को आइडी शेयर करनी होगी। इसके बाद ही उनकी गणना पूरी हो सकेगी। हर किसी को 33 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। इसमें शुरुआत के दो प्रश्न को प्रगणकों की मौजूदगी में भरना होगा।
पहली बार डिजिटल जनगणना में प्रत्येक मकान की जियो टैगिंग होगी। दूसरे चरण की जनगणना फरवरी 2027 से चालू होगी। इसमें जातिगत जनगणना शामिल है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व/जनगणना अधिकारी ममता मालवीय ने बताया कि जनगणना के दौरान किसी भी प्रगणक या फिर सुपरवाइजर को कोई भी दस्तावेज नहीं देना होगा। सिर्फ प्रश्नों के जवाब देने होंगे। प्रश्नों के जवाब के दौरान बैंक खाता नंबर या फिर पैन नंबर की जानकारी नहीं मांगी जाएगी। न ही किसी भी तरीके का कोई ओटीपी पूछा जाएगा।
ये पूछे जाएंगे 33 प्रश्न
भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर, फर्श की सामग्री, दीवार की सामग्री, छत की सामग्री, मकान का उपयोग, मकान की हालत, परिवार क्रमांक, परिवार के सदस्यों की संख्या, मुखिया का नाम, मुखिया का लिंग, मुखिया अनुसूचित जाति-जनजाति या अन्य से संबंधित, मकान के स्वामित्व की स्थिति।
कमरों की संख्या, विवाहित दंपत्तियों की संख्या, पेयजल का स्रोत, प्रकाश का स्रोत, शौचालय, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता।
रसोईघर और एलपीजी या फिर पीएनजी कनेक्शन, खाना पकाने के लिए प्रयुक्त ईंधन, रेडियो या ट्रांजिस्टर, टीवी, इंटरनेट सुविधा, लैपटाप व कंप्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल/स्मार्ट फोन, कार/जीप/वैन, साइकिल/स्कूटर या फिर मोटरसाइकिल, उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज, मोबाइल नंबर।
यहां की जाएगी स्वगणना
Post a Comment