DA Hike: 50 लाख कर्मचारियों का DA 2% बढ़ा; जानें लेवल 1 से 18 तक की सैलरी कितनी बढ़ेगी?
DA Hike : केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA Hike) बढ़ने का लंबा इंतजार आज यानी शनिवार 18 अप्रैल 2026 को खत्म हो गया है. कैबिनेट ने DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है.
इसके बाद DA मौजूदा 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा. वहीं, पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 58% से बढ़ाकर 60% कर दी गई है. सरकार की ये घोषणा जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी. यानी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी से अब तक का एरियर भी मिलेगा.
ये फैसला ऐसे समय आया है, जब भारत के केंद्रीय कर्मचारियों के शीर्ष संगठन नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) ने कैबिनेट सचिव को पत्र लिखकर DA बढ़ोतरी की घोषणा में हस्तक्षेप करने की मांग की थी. अब सवाल ये है कि 2% DA बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों की हर महीने सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी.
2% DA बढ़ोतरी के बाद मासिक वेतन में कितनी होगी ग्रोथ?

DA कैसे कैलकुलेट होता है?
DA (महंगाई भत्ता) की गणना आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर की जाती है. जनवरी 2026 के DA बढ़ोतरी के लिए जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के 12 महीनों का औसत लिया गया है.
जनवरी-दिसंबर 2025 का AICPI-IW औसत कितना रहा?
इन 12 महीनों का औसत 145.54 है.
DA निकालने का फॉर्मूला क्या है?
DA%=261.42 (12-month average of AICPI-IW (base year 2001)−261.42)×100
लेकिन पहले 2016 बेस ईयर के आंकड़ों को 2001 बेस ईयर से जोड़ने के लिए 2.88 से गुणा किया जाता है.
2.88 फैक्टर कैसे तय हुआ?
लेबर ब्यूरो के अनुसार अगस्त 2020 में:
पुराना बेस (2001=100) CPI-IW = 338
नया बेस (2016=100) CPI-IW = 117.4
इसलिए फैक्टर निकला:
338÷117.4=2.88
जनवरी 2026 के लिए DA कैलकुलेशन
DA%= 261.42(145.54×2.88)−261.42×100
पहले: 145.54 × 2.88 = 419.15
फिर: 261.42- 419.15−261.42×100=60.33%
अंतिम DA कितना बनेगा?
सरकार दशमलव के बजाय राउंड फिगर लेती है. इसलिए 60.33% DA को 60% माना जाएगा.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि DA और DR बढ़ाने से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 6,791.24 करोड़ रुपए का एडिशनल बोझ पड़ेगा. वहीं, इस फैसले से लगभग 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा. बता दें, बढ़ोतरी 7वां केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर तय किए गए फॉर्मूले के मुताबिक की गई है. इस फैसले से कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी, वहीं दूसरी ओर प्रस्तावित 8वें वेतन आयोग को लेकर भी वेतन स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की मांग तेज हो रही है.
इन प्रोजेक्ट्स को भी मिली मंजूरी
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को तीन साल के लिए बढ़ाया गया है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के लिए संशोधित बजट 83,977 करोड़ रुपए रखा गया है. इसके साथ ही 2 रेलवे प्रोजेक्ट्स-गाजियाबाद से सीतापुर तीसरी और चौथी लाइन, राजमुंदरी से विशाखापट्टनम तीसरी और चौथी लाइन तीसरी और चौथी लाइन को भी मंजूरी दी गई है.
DA Hike 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. केंद्र सरकार ने DA में कितनी बढ़ोतरी की है?
केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दी है. इसके बाद DA 58% से बढ़कर 60% हो गया है.
2. ये DA बढ़ोतरी कब से लागू होगी?
ये बढ़ोतरी जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी.
3. कर्मचारियों को एरियर मिलेगा क्या?
हां , जनवरी 2026 से लागू होने के कारण कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी से अब तक का एरियर मिलेगा.
4. पेंशनर्स के लिए क्या राहत मिली है?
पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (DR) भी 58% से बढ़ाकर 60% कर दी गई है.
5. DA कैसे तय किया जाता है?
DA की गणना ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीने के औसत आंकड़ों के आधार पर होती है.
6. जनवरी 2026 DA बढ़ोतरी के लिए कौन-सा डेटा लिया गया?
जनवरी 2025 से दिसंबर 2025 तक के 12 महीनों का औसत AICPI-IW डेटा लिया गया है.
7. 12 महीनों का औसत AICPI-IW कितना रहा?
जनवरी-दिसंबर 2025 का औसत 145.54 रहा.
8. DA निकालने का फॉर्मूला क्या है?
DA निकालने के लिए 7वें वेतन आयोग का फॉर्मूला इस्तेमाल किया जाता है. 2016 बेस ईयर के CPI-IW को 2001 बेस ईयर में बदलने के लिए 2.88 फैक्टर लगाया जाता है.
9. जनवरी 2026 के लिए DA कितना निकला?
कैलकुलेशन के अनुसार DA 60.33% निकला, जिसे सरकार ने राउंड ऑफ करके 60% माना.
10. 2% DA बढ़ने से सैलरी कितनी बढ़ेगी?
ये कर्मचारी की बेसिक सैलरी पर निर्भर करेगा.
उदाहरण:
बेसिक ₹18,000 → ₹360 महीना बढ़ेगा
बेसिक ₹35,400 → ₹708 महीना बढ़ेगा
बेसिक ₹56,100 → ₹1,122 महीना बढ़ेगा
إرسال تعليق