जनगणना में परिवार की महिला का नाम बताने की बाध्यता नहीं, गृह व‍िभाग ने कर्मचार‍ियों के ल‍िए गाइडलाइन की जारी census of India

जनगणना में परिवार की महिला का नाम बताने की बाध्यता नहीं, गृह व‍िभाग ने कर्मचार‍ियों के ल‍िए गाइडलाइन की जारी 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनगणना को लेकर गृह विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि कोई भी प्रगणक अपने स्थानीय क्षेत्र में सभी लोगों से ऐसे सभी प्रश्न पूछ सकेगा, जिसके लिए उसे केंद्र सरकार ने अधिकृत किया है।


साथ ही जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि परिवार की किसी महिला का नाम बताने की बाध्यता नहीं होगी। किसी महिला को उसके पति या किसी अन्य पुरुष सदस्य का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा।

गृह विभाग ने जनगणना को लेकर कर्मचारियों के लिए भी गाइडलाइन जारी कर उनके कार्यक्षेत्र भी स्पष्ट कर दिया है। गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि कोई व्यक्ति अगर परिवार की किसी महिला का नाम बताने से इनकार करता है तो जनगणना कर्मी उसे बाध्य नहीं कर सकेंगे।

अगर कोई महिला अपने पति या मृत पति का या ऐसे किसी व्यक्ति का नाम बताने बाध्य नहीं होगी, जिसका नाम बताने प्राचीन रूढ़ि से प्रतिबंधित की गई हो। किसी घर, अहाते, जलयान या अन्य स्थान पर रहने वाला व्यक्ति जनगणना अधिकारियों को प्रवेश करने से नहीं रोक सकेगा। बशर्ते वह स्थान परंपरा के चलते प्रतिबंधित न हो। साथ ही जनगणना करने वालों को इससे संबंधित संख्या के अंक दर्ज करने से भी नहीं रोका जा सकेगा।

अगर कोई व्यक्ति सही जानकारी नहीं देता है या जनगणना के काम में बाधा पैदा करता है, अड़चन की स्थिति लाता है तो उसे एक हजार रुपये जुर्माना और तीन साल तक की सजा मिल सकती है। जनपद में जनगणना को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में है।

गणना ब्लॉक बनाने का कार्य काफी आगे बढ़ गया है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल 3069 गणना ब्लाक, नगर पंचायतों में 88 तो गांवों में अब तक चार हजार से ज्यादा ब्लाकों का गठन कर लिया गया है। प्रत्येक ब्लाक में 800 की आबादी रखी जा रही है।

एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह ने बताया कि गणना ब्लॉकों के गठन के बाद अब वेब पोर्टल पर ब्लाकों की बाउंड्री तैयार कराई जा रही है, जिसके लिए ऑनलाइन नक्शा बन रह है। इससे प्रगणकों का ड्यूटी एरिया निर्धारित हो सकेगी और फिर जनगणना कार्य में आसानी होगी।

मंगलवार को सभी एसडीएम, तहसीलदारों, ईओ के साथ बैठक में एडीएम वित्त ने कहा कि नक्शा तैयार कराने में तेजी लाएं। बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी। पहले मकान की फिर आबादी की गणना होगी। लोगों को स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) का विकल्प भी दिया गया है। स्वगणना के लिए सुरक्षित वेब-आधारित पोर्टल तैयार किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post