CBSE Board 10th Result 2026 Out: लड़कियों ने फिर दी पटखनी, 93.70% छात्र हुए पास, जारी हुआ CBSE 10वीं का रिजल्ट
CBSE Board 10th Result 2026 Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (सत्र 1) के परिणाम जारी कर दिए हैं. सभी छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in results.cbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इस साल सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें करीब 25 लाख छात्र शामिल हुए थे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट्स के अलावा, DigiLocker, उमंग ऐप के जरिए भी आसानी से जल्दी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यहां से वे अपनी डिजिटल मार्कशीट को भी तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, DOB सिक्योरिटी पिन जैसे जरूरी विवरण दर्ज करने होंगे.
एकबार फिर छाईं बेटियां
हर साल की तरह इस साल भी देश की बेटियों ने कमाल कर दिखाया है. CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों का बोलबाला. लड़कों को पछाड़ते हुए हासिल किया ज्यादा पास प्रतिशत. हालांकि, बोर्ड ने अभी इस साल के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है.
रिजल्ट देखने के अन्य प्लेटफॉर्म
ऑफिशियल वेबसाइट डिजीलॉकर के अलावा, अपने परिणा देखने के लिए UMANG ऐप (umang.gov.in) SMS आईवीआरएस से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कैसे डाउनलोड करें मार्कशीट?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की क्लास 10th की मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं. वहां CBSE 10th Result 2026 के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्मतिथि व सिक्योरिटी पिन सब्मिट करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं. इसके अलावा, DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करके भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं, जो भविष्य में उन्हें काम आएगी.
उमंग ऐप से कैसे देखें रिजल्ट? umang cbse result
umang ऐप के जरिए सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट चेक मार्कशीट डाउनलोड करना भी काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले UMANG ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करें. फिर होमपेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ऑप्शन को चुनें. इसके बाद 'CBSE Class 10 Result 2026' लिंक पर क्लिक करें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी सब्मिट करें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं.
स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?
छात्र अपना स्कोरकार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.nic.in पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर Secondary School Examination (कक्षा 10) 2026 के लिंक पर क्लिक करें. यहां अपना रोल नंबर, एडमिट कार्ड नंबर, स्कूल नंबर, डेट ऑफ बर्थ भरें सब्मिट बटन दबाएं. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा. आप इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं.
CBSE रिजल्ट 10वीं 2026 के कुछ आंकड़े
कितने छात्रों ने दी परीक्षा?- इस साल कुल 26 लाख से अधिक छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी.
पास पर्संटेज 2026- इस साल की पास पर्संटेज 93.6% अनुमानित किया है.
Post a Comment