प्रयागराज में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदला, 20 अप्रैल से सभी बोर्ड के विद्यालयों में लागू होगी व्यवस्था
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं का समय शीघ्र ही बदल जाएगा। सोमवार यानी 20 अप्रैल से स्कूल की नई टाइमिंग लागू हो जाएगी। ऐसी व्यवस्था तेज गर्मी के कारण प्रशासन ने लिया है।
डीएम के निर्देश पर बीएसए ने स्कूल का समय बदला
प्रयागराज के जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। यह कदम लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए उठाया गया है। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। कुछ क्षेत्रों में गर्म हवा भी चलने लगी है।
सुबह 7.30 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल
उन्होंने बताया कि इसके दुष्प्रभाव से बच्चों को बचाने के लिए जिले के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आइसीएसई व अन्य बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों का समय प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया जाएगा। यह निर्देश सोमवार से लागू होगा। प्रत्येक विद्यालयों को इस पर कड़ाई से अमल करना है।
إرسال تعليق