प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में आज से 20 तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम Nari Shakti Vandan

प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में आज से 20 तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के परिषदीय एवं माध्यमिक स्कूलों में 16 से 20 अप्रैल तक नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बुधवार को सभी मंडलीय संयुक्त एवं सहायक शिक्षा निदेशकों समेत जिला विद्यालय निरीक्षकों एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के नाम सर्कुलर जारी कर दिया है।बेसिक एवं माध्यमिक के लिए अलग-अलग जारी सर्कुलर में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों में 16 अप्रैल को 70 फीसदी से अधिक उपस्थिति वाली बालिकाओं के अभिभावकों (माता-पिता) को सम्मानित किया जाए।


केजीबीवी में मानव श्रृंखला बनाई जाए जबकि 17 अप्रैल को बालिकाओं से महिला विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए।

वहीं 20 अप्रैल को वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सशक्त नारी -समृद्ध भारत विषय पर निबंध, स्वरचित कविता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित किए जाएं।इसी प्रकार से माध्यमिक में भी 16 अप्रैल को विद्यालयों में छात्राओं, शिक्षिकाओं व महिला अभिभावकों के साथ मानव श्रृंखला बनाएं। 17 को एनसीसी एवं स्काउट एण्ड गाइड की छात्राओं की ओर से अनुशासन एवं वीरता के प्रदर्शन के लिए आत्मरक्षा तकनीकों का प्रदर्शन किया जाए एवं महिला विभूतियों के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, लोकगीत लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए तथा बालिकाओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। 20 अप्रैल को प्राथमिक स्कूलों की तरह वाद-विवाद प्रतियोगिता तथा सशक्त नारी -समृद्ध भारत विषय पर निबंध, स्वरचित कविता एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित किए जाएं।

Post a Comment

أحدث أقدم