स्कूल चलो अभियान' में पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों पर भी रहेगी नजर school chalo abhiyan

स्कूल चलो अभियान' में पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले बच्चों पर भी रहेगी नजर


 लखनऊ । प्रदेश में कोई भी बच्चा पढ़ाई से वंचित न रहे, इसके लिए इस बार 'स्कूल चलो अभियान' को और अधिक व्यापक रूप से चलाने की तैयारी की जा रही है। अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान में सिर्फ नए बच्चों के नामांकन पर ही नहीं, बल्कि एक कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश लेने की बजाय पढ़ाई छोड़ने वाले (ड्राप आउट) बच्चों पर भी नजर रखी जाए। 



अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से संकल्प लेने को कहा कि कोई भी बालक या बालिका शिक्षा से बाहर न रहे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अनुसार प्रदेश में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) पर नामांकन दर 90.9 प्रतिशत है, जबकि ड्रापआउट दर करीब 1.9 प्रतिशत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post