UP Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा से पहले 18 जिले संवेदनशील घोषित, 20, 23, 26 फरवरी के परीक्षा पर भी बड़ा फैसला
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच होगी. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए खास इंतजाम किए हैं.
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक प्रदेश के 18 जिलों को संवेदनशील घोषित करते हुए कई तिथियां और विषयों की परीक्षाएं अति उच्च और उच्च सतर्कता के स्तर पर कराई जाएंगी.
यूपी बोर्ड की 20 फरवरी को पहली पाली में होने वाली हाईकूल की सामाजिक विज्ञान और इंटरमीडिएट के नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा के दौरान उच्च सतर्कता बरती जाएगी. इसी तरह 23 फरवरी को प्रथम पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी और 25 फरवरी की प्रथम पाली में हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा भी अति उच्च सतर्कता के साथ कराई जाएगी. 26 फरवरी के प्रथम पाली में हाई स्कूल गणित और इंटरमीडिएट भूगोल इसके साथी 27 फरवरी की ड्यूटी पाली में संबंधित विषयों की परीक्षाओं पर विशेष निगरानी रहेगी. संवेदनशील जिलों के परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त उड़न दस्ते तैनात रहेंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी रहेगी और केंद्र व्यवस्थापकों की जवाब देही तय की जाएगी. स्थानीय प्रशासन को भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं. नकल माफिया और अवस्था फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
18 जिले अति संवेदनशील घोषित
यूपी बोर्ड ने प्रदेश के 18 जिले संवेदनशील घोषित किए हैं इनमें आगरा,मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज, प्रयागराज,कौशांबी, प्रतापगढ़, हरदोई, कन्नौज, आजमगढ़,बलिया, मऊ,जौनपुर, गाजीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल है. इन जिलों में कुछ विषयों और तिथियों को अधिक संवेदनशील मानते हुए विशेष निगरानी और कड़े प्रशासनिक इंतजाम किए जा रहे हैं.
52 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च के बीच आयोजित होंगी. यूपी बोर्ड की 2026 की परीक्षा में 52 लाख 30 हजार 297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. हाईस्कूल में 27 लाख 50 हजार 945 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 79 हजार 352 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. जबकि यूपी बोर्ड की 2025 की परीक्षा में 5438 597 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. हाईस्कूल में 2740151 और इंटरमीडिएट में 2698446 परीक्षार्थी पंजीकृत थे.
إرسال تعليق