टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने को निर्णायक संघर्ष करेगा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने टीईटी के खिलाफ आवाज वुलंद की। हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित बैठक में 2011 से पूर्व सेवारत शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता समाप्त कराने की रणनीति पर चर्चा की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि महासंघ इस मुद्दे पर अपने दम पर निर्णायक संघर्ष करेगा और किसी संयुक्त मोर्चे में शामिल नहीं होगा। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ 37 वर्षों से शिक्षकों की सेवा सुरक्षा हेतु कार्यरत है और 13 लाख से अधिक सदस्यों के बल पर आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है। टीईटी अनिवार्यता के संबंध में प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर ज्ञापन सौंपे गए हैं।
बैठक में प्रधानाचार्य नन्हे सिंह सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
Post a Comment