यूपी: होली से पहले फरवरी में ही वेतन देने की तैयारी salary

यूपी: होली से पहले फरवरी में ही वेतन देने की तैयारी

लखनऊ: पहली मार्च को रविवार और फिर होली के अवकाश के मद्दनेजर लगभग 16 लाख राज्य कर्मियों को फरवरी का वेतन इस माह के अंत में ही मिल जाएगा। राज्य सरकार 28 फरवरी तक वेतन देने की तैयारी में है।




 वैसे तो फरवरी का वेतन मार्च में देने की व्यवस्था है लेकिन इस बार मार्च के पहले सप्ताह में होली होने के कारण सरकार 28 फरवरी तक ही सभी कार्मिकों को वेतन देने की तैयारी में जुटी है। लगभग 12 लाख पेंशनर्स को पेंशन भी माह के अंत तक मिलने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم