प्रशस्त (PRASHAST 2.0) एप के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) की स्क्रीनिंग / पहचान के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश, इंस्टॉलेशन और डॉउनलोड लिंक जारी
➡️ राज्य परियोजना कार्यालय के पत्रांक 8834 दिनांक 14 फरवरी ,2026 (संलग्न ) का अवलोकन करें जिसके द्वारा PRASHAST 2.0 एप के माध्यम से विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों (CwSN) की स्क्रीनिंग / पहचान के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं।
➡️ PRASHAST एप के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओं में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 में वर्णित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं की प्रारंभिक स्तर पर स्क्रीनिंग / पहचान की जानी है l
➡️समस्त परिषदीय विद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त (Govt. Aided) विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्र-छात्राओं की स्क्रीनिंग /पहचान का कार्य अध्यापकों एवं स्पेशल एजुकेटर्स द्वारा किया जायेगा l
➡️ प्रशस्त एप के उपयोगकर्ताओं /यूजर्स यथा- प्रधानाध्यापक, कक्षा अध्यापक एवं स्पेशल एजुकेटर्स के सुलभ सन्दर्भ हेतु PRASHAST 2.0 एप का सचित्र यूजर मेनुअल के साथ ही ट्रेनिंग वीडियो के Web links निम्नवत हैं-
🔴 डाउनलोड करें
A-PRASHAST 2.0 एप यूजर मेनुअल-
B-ट्रेनिंग विडियो https://www.youtube.com/live/vdgwqjExbBw?si=42G0jPACdPo7AvxQ
🔴 प्रशस्त एप को डाउनलोड कर इन्स्टाल (Install) करने हेतु Web links निम्नवत हैं-
A-PRASHAST 2.0 एप को Android Phone/ Tablet में डाउनलोड कर इन्स्टाल (Install) करना- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dscs.app&pcampaignid=web_share
B-PRASHAST 2.0 एप को iOS Phone/iPad में डाउनलोड कर इन्स्टाल (Install) करना- https://apps.apple.com/in/app/prashast/id6747700113
🔴 कृपया निम्नांकित समय सीमा के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करायी जानी है-
A- दिनांक 28 फरवरी, 2026 तक
समस्त परिषदीय विद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त (Govt. Aided) विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों, कक्षा अध्यापकों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डन व कक्षा अध्यापकों एवं तथा स्पेशल एजुकेटर्स / फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा PRASHAST 2.0 मोबाइल एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करना l
B-दिनांक 31 मार्च, 2026 तक
समस्त परिषदीय विद्यालयों, सरकारी सहायता प्राप्त (Govt. Aided) विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को PRASHAST 2.0 एप पर Onboard/ Add करना l
إرسال تعليق