New Income Tax Act: टैक्स पेयर्स के लिए जरूरी खबर, इस दिन से लागू होगा नया नियम, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में दी जानकार

New Income Tax Act: टैक्स पेयर्स के लिए जरूरी खबर, इस दिन से लागू होगा नया नियम, वित्त मंत्री ने बजट भाषण में दी जानकारी

नई दिल्लीःNew Income Tax Act: देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को देश का आम बजट पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने कहा कि इनकम टैक्स एक्ट 2025, एक अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगे।


नए नियम और फॉर्म्स जल्द ही जारी किए जाएंगे। फॉर्म्स को इस तरह से बनाया गया है कि एक आम नागरिक बगैर परेशानियों के लिए नियमों का पालन कर सकेगा।

  • ‘मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट’
  • टैक्स अनुमान – 34 लाख करोड़ का है। एस्टीमेट –
  • कैपिटल एक्सपेंडिचर 11 लाख करोड़ और बजट एस्टिमेट – टोटल एस्टीमेटेड 36.5 लाख करोड़ का है।
  • न्यू इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा
  • सिंपलीफाइड फॉर्म रीडिजाइन किए गए हैं, आम आदमी भर सके।
  • मोटर एक्सीडेंट क्लैम की रकम को इनकम टैक्स से छूट दी गई है।
  • ओवरसीज टूर प्रोग्राम पर 5 परसेंट की जगह 2 परसेंट टैक्स किया गया है।
  • एजुकेशन और मेडिकल पर्पज पर 5 की जगह 2 परसेंट टैक्स किया गया है।
  • एम्पलाईज हायरिंग सर्विस पर 1 से 2 परसेंट टैक्स होगा।

आम आदमी के लिए टैक्स में क्या है?

  • नया इनकम टैक्स ऐक्ट 1 अप्रैल से लागू हो जाएगा.
  • जुलाई 2024 में लाए गए आयकर अधिनियम की समीक्षा पूरी हुई. नियमावली जल्द आएगी. फॉर्म आसान होगा.
  • विदेश यात्रा पर TCS घटकर 2 पर्सेंट हो जाएगा.
  • टैक्स रिटर्न के लिए ज्यादा वक्त मिलेगा. 31 मार्च तक
  • स्वास्थ्य शिक्षा पर TCS घटकर 5 पर्सेंट से घटकर 2 पर्सेंट
  • NRI को संपत्ति बेचने-खरीदने पर TDS देना होगा
  • NRI को संपत्ति बेचने के लिए TAN नहीं देना होगा.

20 नए जल मार्ग शुरू होंगे (New Income Tax Act)

अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी। वहीं रेलवे के क्षेत्र में मोदी सरकार ने देश में बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में बताया कि इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं। वहीं बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी।

देश के इन राज्यों में बनेंगे डेडिकेटेड मिनरल पार्क (Nirmala Sitharaman Budget speech live)

वित्त मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट के लिए 40 हजार करोड़ देंगे। 1000 मान्यता प्राप्त क्लीनिकल साइट्स बनाई जाएंगी, जहां साइंटिफिक रिव्यू हो सकेंगे। सेमीकंडक्टर मिशन के लिए प्रोडक्शन और इंडियन आईपी बनाने, सप्लाई चेन बनाने के लिए प्रावधान किया गया है।इलेक्ट्रॉनिक इक्विपमेंट बनाने के लिए 40 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेयर अर्थ मटेरियल के लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में डेडिकेटेड फेसिलिसिटी बनाने की पहल की गई है। इसके लिए डेडिकेटेड मिनरल पार्क बनाए जाएंगे। हाई टेक टूल रूम दो लोकेशन पर हाई प्रेसिजन कंपोनेंट्स बनाने के लिए – इसके तहत टनल बोरिंग मशीन से लेकर मल्टी स्टोरीज में फायर फाइटिंग सिस्टम तक बनेंगे।

मोदी सरकार ने तय किए तीन कर्तव्य (Budget 2026 summary in Hindi)

वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का फोकस पिछड़ों और वंचितों को आगे लाने का है। कर्तव्य भवन में इस बजट को पेश करते हुए तीन कर्तव्य तय किए हैं। इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ाना और जारी रखना। लोगों की उम्मीदों को पूरा करना, उन्हें देश के विकास में भागीदार बनाना। सबका साथ, सबका विकास के फॉर्मूले के साथ सभी को अवसर उपलब्ध कराना।

ऐसे की बजट भाषण की शुरुआत (Budget 2026 analysis)

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ‘माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मैं यह बजट पेश कर रही हूं। बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं। आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाए रखा है। आयात पर निर्भरता को घटाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को इसका लाभ मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़े। इन उपायों की वजहों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है। इससे गरीबी उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार हासिल हो सका है।’

नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है- वित्त मंत्री (New Income Tax Act)

वित्त मंत्री ने कहा- हम ऐसी बाहरी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में है। नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है। भारत विकसित भारत की ओर विश्वास से भरे कदम उठाता रहेगा। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लोगों का साथ खड़े रहने के लिए आभार। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक सुनिश्चित करना है।


Post a Comment

Previous Post Next Post