बेसिक स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय school Timing

उन्नाव: बेसिक स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे विद्यालय

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विद्यालयों के समय में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूलों के संचालन का समय अब प्रातः 09:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है।

​शासन के निर्देशानुसार लिया गया निर्णय

​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह निर्णय उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के सचिव द्वारा 31 दिसंबर 2025 को जारी पत्र के क्रम में लिया गया है। शासन ने निर्देश दिया था कि 31 मार्च तक विद्यालय संचालन का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post