17 फरवरी से शुरू हो रहे CBSE के एग्जाम, बोर्ड ने जारी किया पेपर लिखने के लिए नया पैटर्न
चेतना राठौर, नोएडा। CBSE बोर्ड के एग्जाम 17 फरवरी से शुरू होने वाले हैं। एग्जाम के लिए खास तैयारियां चल रही हैं। गौतम बुद्ध नगर में 10वीं और 12वीं क्लास के एग्जाम के लिए 58 स्कूलों को एग्जाम सेंटर बनाया गया है।
सभी सेंटर पर स्टूडेंट्स को कड़ी निगरानी में एडमिशन दिया जाएगा। इस साल के एग्जाम कई बदलावों के साथ होंगे।
बोर्ड ने एग्जाम पैटर्न, क्वेश्चन पेपर और आंसर शीट लिखने के पैटर्न में भी बदलाव किया है। इससे 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को दिक्कत हो रही है।
आंसर पेपर को सेक्शन में बांटने की जरूरत CBSE 10वीं क्लास के बोर्ड स्टूडेंट्स पर मेंटल प्रेशर डाल रही है। 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम शुरू होने में सिर्फ चार दिन बचे हैं, ऐसे में काउंसलर के पास रोज कॉल आ रहे हैं। रोज आने वाले 40 से 50 स्टूडेंट्स में से 20 से 30 एक ही सवाल पूछ रहे हैं।
एग्जाम से पहले बोर्ड ने स्टूडेंट्स को आंसर पेपर को सेक्शन में बांटने के निर्देश दिए हैं। ऐसा पहली बार हो रहा है। स्टूडेंट्स पर पड़ रहे प्रेशर से पेरेंट्स भी स्ट्रेस में हैं।
आंसर शीट में सब्जेक्ट के सेक्शन कैसे बांटें
10वीं क्लास के स्टूडेंट्स साइंस के पेपर को लेकर परेशान हैं। अगर वे फिजिक्स में बायोलॉजी का जवाब लिखेंगे, तो क्या उनके सारे मार्क्स कट जाएंगे? नोएडा के स्टूडेंट कार्तिक ने पूछा कि सेक्शन कैसे बांटे जाएंगे? क्या आंसर शीट में सेक्शन उसी ऑर्डर में बांटे जाएंगे जिस ऑर्डर में क्वेश्चन पेपर में सेक्शन हैं?
आंसर शीट में मैप बाइंड करते समय सावधानियां जरूरी
हिस्ट्री और ज्योग्राफी की आंसर शीट में मैप बाइंड करते समय भी स्टूडेंट्स को सावधानी बरतनी चाहिए। मैप को आंसर शीट के आखिरी खाली पन्नों के बीच में बांधना होगा। स्टूडेंट्स मैप को कहीं और बाइंड नहीं कर सकते। अगर वे मैप को कहीं और बाइंड करते हैं तो मार्क्स नहीं मिलेंगे।
स्टूडेंट्स को बताया जा रहा है कि फिजिक्स के जवाब फिजिक्स सेक्शन में और केमिस्ट्री के जवाब केमिस्ट्री सेक्शन में लिखने होंगे। अगर जवाब सेक्शन में नहीं लिखे गए, तो मार्क्स नहीं मिलेंगे। सवालों के जवाब सावधानी से देने होंगे।
-डॉ. नेहा शर्मा, CBSE सिटी कोऑर्डिनेटर, प्रिंसिपल, APJ स्कूल
إرسال تعليق