आदेश: दिनांक 05.03.2026 होली (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश जनपद में घोषित Holiday Information

आदेश: दिनांक 05.03.2026 होली (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश जनपद में घोषित

आदेश

उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग, लखनऊ के पत्र संख्या 46/तीन-2026 दिनांक 12.01.2026 द्वारा यह अवगत कराया गया है कि सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन की विज्ञप्ति संख्या 671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17.11.2025 द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2(II) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के कमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14.01.2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14.01.2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15.01.2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।


तत्कम में उक्त लिये गये निर्णय के आलोक में मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर दिनांक 15.01.2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन इस जनपद में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है तथा जनपद मीरजापुर की वर्ष 2026 सार्वजनिक अवकाश की सूची के कमांक 02 पर अंकित दिनांक 15.01.2026 मकर संक्रान्ति (गुरुवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करके इसके स्थान पर शासन द्वारा घोषित वर्ष 2026 के निर्बन्धित अवकाश की सूची के कमांक 07 पर अंकित दिनांक 05.03.2026 होली (गुरुवार) को स्थानीय अवकाश जनपद मीरजापुर में घोषित किया जाता है।




Post a Comment

أحدث أقدم