माता उन्मुखीकरण बैठक जनवरी 2026 | Mother Orientation Meeting Report Hindi
विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु माह जनवरी 2026 में विद्यालय स्तर पर माता उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य माताओं को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना तथा बच्चों के शैक्षिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास में उनकी भूमिका को सुदृढ़ करना था।
बैठक एजेंडा
सेवा में,
समस्त सम्मानित विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, माता पिता, अभिभावक, आप सभी को सादर अवगत कराना है कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/कम्पोजिट विद्यालय ____________ के प्रांगण में दिनांक ____________ दिन ____________ को प्रातः 10:00 से 12:00 बजे तक माह जनवरी 2026 की “माता उन्मुखीकरण बैठक” का आयोजन किया जाना है। इस बैठक में अति आवश्यक चर्चा की जानी है।
अतः आप सभी लोगों से विनम्र निवेदन है कि बैठक में ससमय प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
बैठक एजेंडा बिंदु
- परिचय
- आमंत्रित माताओं का स्वागत
- दिसंबर माह की गतिविधियों पर चर्चा
- स्थानीय खेलों का परिचय
- बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों की भूमिका
- मोबाइल फोन के अधिक प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव
- घर पर गतिविधियों में माताओं की भूमिका
- अन्य
सूचना का माध्यम
- बच्चों के द्वारा
- फोन के द्वारा
- एसएमएस के द्वारा
- स्वयं के सम्पर्क के द्वारा
कार्यक्रम का आयोजन
- विद्यालय स्तर से बैठक में सभी के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
- बैठक में माताओं/अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
- बैठक में उपस्थित सभी माताओं का नाम, मोबाइल नंबर एवं पता बैठक पंजिका में अंकित किया गया।
- बैठक में सभी को अपने विचार व्यक्त करने का समान अवसर प्रदान किया गया।
बैठक कार्यवृत्त
महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के क्रम में दिनांक __/01/2026 दिन शनिवार को विद्यालय परिसर में माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रारंभ में एजेंडा पढ़कर सुनाया गया तथा एजेंडा बिंदुओं पर क्रमशः चर्चा की गई।
- सुपरवाइजर द्वारा आमंत्रित माताओं एवं बच्चों का नाम लिखी बैज लगाकर उनका स्वागत किया गया।
- बैठक में उपस्थित माताओं के साथ दिसंबर माह की गतिविधियों पर चर्चा की गई। यदि किसी माता को कोई समस्या हुई, तो उसे साझा करने हेतु प्रेरित किया गया तथा समस्याओं का समाधान किया गया।
- माताओं को कबड्डी, खो-खो, लंगड़ी, गिट्टे, कंचे, रस्साकशी आदि स्थानीय खेलों की जानकारी दी गई एवं इनके लाभों पर चर्चा की गई।
- बताया गया कि खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ सहयोग, अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।
- अधिक मोबाइल फोन उपयोग से बच्चों की आँखों, नींद एवं व्यवहार पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों के बारे में माताओं को जागरूक किया गया।
- माताओं को घर पर बच्चों के साथ खेलने, समय देने एवं नियमित रूप से स्थानीय खेलों से जोड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
- अन्य –
धन्यवाद एवं समापन
उन्मुखीकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के उपरांत अंत में उपस्थित माताओं/अभिभावकों से खुली बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।
सभी को आगामी अभिभावक बैठकों में नियमित उपस्थिति हेतु प्रेरित करते हुए आज की बैठक का समापन किया गया।
!! धन्यवाद !!



إرسال تعليق