UP Government Jobs यूपी के युवाओं की चमकेगी किस्मत! नए साल में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देगी योगी सरकार, इस विभाग में सबसे ज्यादा वैकेंसी

यूपी के युवाओं की चमकेगी किस्मत! नए साल में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां देगी योगी सरकार, इस विभाग में सबसे ज्यादा वैकेंसी

UP Government Jobs: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नए साल से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2026 में प्रदेश के विभिन्न विभागों में करीब डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों को मंजूरी दे दी है।

समीक्षा बैठक के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। ये भर्तियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और बाल विकास पुष्टाहार जैसे प्रमुख विभागों में की जाएंगी। इनमें सबसे ज्यादा नियुक्तियां पुलिस और शिक्षा विभाग में होने की संभावना है।


सरकारी सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2026 में पुलिस और शिक्षा विभाग में लगभग 50-50 हजार पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसके अलावा राजस्व विभाग में करीब 20 हजार पदों पर नियुक्तियां होंगी, जिनमें बड़ी संख्या में लेखपालों की भर्ती शामिल है। वहीं स्वास्थ्य, आवास विकास, कारागार और अन्य विभागों में भी करीब 30 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। विभिन्न विभागों में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विज्ञापनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और कुछ विभागों में प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

साढ़े 8 वर्षों में साढ़े आठ लाख से अधिक मिलीसरकारी नौकरियां दी

योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी नौकरियों को लेकर पारदर्शिता को सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। बीते साढ़े आठ वर्षों में प्रदेश सरकार ने विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। इन भर्तियों में निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी गई, जिससे युवाओं का सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। पहले की सरकारों के दौरान भर्ती प्रक्रियाओं पर सवाल उठते रहे थे, लेकिन मौजूदा सरकार ने इस छवि को बदलने का प्रयास किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी विभागों में रिक्त पदों की विस्तृत जानकारी मांगी थी। इसके आधार पर वर्ष 2026 की भर्ती योजना तैयार की गई है। पुलिस विभाग में अब तक 2.19 लाख पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं और अगले साल करीब 50 हजार नए पदों पर भर्ती की तैयारी है। इसमें 30 हजार आरक्षी, 5 हजार सब-इंस्पेक्टर और 15 हजार अन्य पद शामिल होंगे।

शिक्षा विभाग में भी सहायक अध्यापक, प्रवक्ता और प्रधानाचार्य जैसे पदों पर लगभग 50 हजार भर्तियां होंगी। इस तरह प्रस्तावित भर्तियों के पूरा होने पर योगी सरकार अपने दस साल के कार्यकाल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने वाली प्रदेश की पहली सरकार बन जाएगी। यह उपलब्धि न सिर्फ युवाओं के लिए राहत भरी होगी, बल्कि रोजगार के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड भी स्थापित करेगी।

Post a Comment

أحدث أقدم