कुत्ते के काटने पर विद्यार्थियों को गुरुजी ले जाएंगे अस्पताल, प्रयागराज के बेसिक शिक्षाधिकारी ने BEO को दिया सख्त निर्देश Dog Bite Rules

कुत्ते के काटने पर विद्यार्थियों को गुरुजी ले जाएंगे अस्पताल, प्रयागराज के बेसिक शिक्षाधिकारी ने BEO को दिया सख्त निर्देश

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। बिना चहारदीवारी व गेट विहीन स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा का पूरा दायित्व प्रधानाध्यापक या फिर नोडल अध्यापक पर होगा। खासकर कुत्तों से सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

यदि किसी को परिसर में कुत्ता काट ले तो गुरुजी उसे अस्पताल ले जाएंगे। यह निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की ओर से जारी किया गया है। सिटी हाउंडेड बाई स्ट्रे. किड्स पे प्राइस व अन्य के उच्च न्यायालय में दायर वाद के निर्णय के आलोक में निर्देश जारी हुआ है।

नोडल अधिकारी पर रहेगी जिम्मेदारी

जनपद के समस्त विद्यालयों के प्रबंधन / प्रशासनिक प्रमुख एक नोडल अधिकारी नामित करेंगे। वह विद्यालय परिसर में समुचित रखरखाव व सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होगा। यह नोडल अधिकारी का विवरण विद्यालय के गेट/सूचना पट पर प्रदर्शित कराएंगे। इसकी सूचना संबंधित स्थानीय निकाय / प्राधिकारी को भी दी जाएगी। नोडल अधिकारी बने शिक्षक उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र/ अस्पताल से समन्वय स्थापित कर एंटी रेबीज दवाओं की उपलब्धता एवं पीड़ीत के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।


चहारदीवारी व गेटविहीन स्कूल होंगे चिह्नित

खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने अपने विकास खंड में स्थित ऐसे परिषदीय/सहायता प्राप्त विद्यालय जो चहारदीवारी व गेटविहीन हो, उसे चिह्नित करें। उन विद्यालयों में निराश्रित स्वानों से बच्चों के साथ होने वाले सम्भावित दुर्घटना को देखते हुए विद्यालयों के किसी एक शिक्षक को निगरानी के लिए अनिवार्य रूप से नामित किया जाए। इसकी सूचना भी बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी।

शेल्टर होम में रखे जाएंगे आवारा कुत्ते

शहर की हर गली और मुहल्लों में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। झुंड में घूम रहे आवारा कुत्ते अब लोगों के लिए जान के दुश्मन बन गए है। अस्पताल, रेलवे स्ट्रेशन, स्कूल, बस अड्डा आदि सार्वजनिक स्थानों पर आवारा कुत्ते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आने वाले दिनों में इन स्थानों से कुत्तों का खौफ समाप्त करने का प्रयास है।

नगर निगम हर जोन में बनाएगा शेल्टर होम

सार्वजनिक स्थानों से पकड़े जाने वाले आवारा कुत्तों के लिए नगर निगम चार जोन में शेल्टर होम का निर्माण कराएगा। एक शेल्टर होम का निर्माण एक से डेढ़ एकड़ में किया जाएगा। शेल्टर होम के अलावा वार्डों में रहने वाले कुत्तों को भोजन देने के लिए दो से तीन स्थान निर्धारित किए जाएंगे। नगर निगम के अनुसार शहर में 151 से अधिक सार्वजनिक स्थानों लगभग पांच हजार आवारा कुत्ते हैं। इन कुत्तों काे पकड़ने के लिए निगम जल्द ही विशेष टीम बनाएगा। एक टीम में पांच सदस्यों को रखा जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم