निपुण भारत मिशन 2025–26: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के आकलन की पूरी रूपरेखा जारी NIPUN BHARAT MISSION 2205-26

निपुण भारत मिशन 2025–26: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के आकलन की पूरी रूपरेखा जारी




बिन्दुवार विवरण:

▪️ आकलन का उद्देश्य

  • कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की भाषा एवं गणित की निर्धारित दक्षताओं की जाँच करना।
  • यह सुनिश्चित करना कि बच्चे कक्षा-स्तरीय निपुणता प्राप्त कर चुके हैं या नहीं।

▪️ आकलन का दायरा

  • जनपद के समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालय एवं कम्पोजिट विद्यालय शामिल।
  • शैक्षिक सत्र 2025–26 में अनिवार्य आकलन।

▪️ निपुणता के मानक

  • 1 से 4 पंजीकृत छात्र होने पर सभी निपुण ⇒ कक्षा शत-प्रतिशत निपुण।
  • 5 पंजीकृत छात्र होने पर 4 छात्र निपुण ⇒ कक्षा निपुण।
  • 12 में से कम से कम 10 छात्र (लगभग 80%) भाषा एवं गणित में निपुण ⇒ विद्यालय निपुण।

▪️ आकलन का माध्यम

  • निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से ही आकलन किया जाएगा।
  • ऐप का वर्ज़न 2.5.5 अपडेट करना अनिवार्य।

▪️ आकलन की अवधि

  • 27 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक।

▪️ आकलनकर्ता

  • D.El.Ed. प्रशिक्षुओं द्वारा आकलन किया जाएगा।
  • प्रत्येक प्रशिक्षु प्रतिदिन दो विद्यालयों का आकलन करेगा।
  • दोनों विद्यालयों का आकलन एक साथ या अलग-अलग समय पर किया जा सकता है।

▪️ डेटा व्यवस्था

  • प्रशिक्षु पहले से समस्त डेटा ऐप में लोड करेंगे।
  • नेटवर्क न होने पर भी आकलन बाधित नहीं होगा।

▪️ बच्चों का चयन

  • प्रत्येक कक्षा से केवल 12 बच्चों के नाम ऐप में प्रदर्शित होंगे।
  • केवल सूची में प्रदर्शित बच्चों का ही आकलन मान्य होगा।
  • आकलन के दिन अनुपस्थित बच्चा नॉट निपुण माना जाएगा।

▪️ लेखन आकलन में नया बदलाव

  • लेखन आकलन में AI आधारित फीचर लागू।
  • बच्चों की कॉपी की फोटो लेकर AI द्वारा स्वतः विश्लेषण।

▪️ आकलन की प्रक्रिया

  • प्रशिक्षु बच्चे का नाम पुकारकर आकलन प्रारंभ करेगा।
  • बच्चा अनुपस्थित होने पर अगले बच्चे का आकलन किया जाएगा।

▪️ महत्वपूर्ण चेतावनी

  • एक ही कॉपी बार-बार अपलोड करना प्रतिबंधित।
  • किसी अन्य बच्चे का कार्य अपलोड करना वर्जित।
  • शिक्षक द्वारा लिखकर अपलोड करना निषिद्ध।
  • अत्यंत कम समय में आकलन पूर्ण करना अनुचित।
  • किसी भी अनियमितता पर कड़ी कार्यवाही होगी।

▪️ परिणाम संबंधी निर्देश

  • आकलन पूर्ण होने पर केवल प्रक्रिया पूर्ण होने की सूचना मिलेगी।
  • फाइनल परिणाम तुरंत प्रदर्शित नहीं होगा।
  • एक विद्यालय का आकलन केवल एक बार होगा।
  • 100% निपुण विद्यालय संदेह के दायरे में आ सकता है।

▪️ शिक्षक संबंधी विवरण

  • पहले बच्चे के आकलन के साथ ही संबंधित शिक्षक का विवरण भरा जाएगा।
  • संबंधित शिक्षक की फोटो भी ऐप में ली जाएगी।

▪️ अभ्यास व्यवस्था

  • प्रत्येक शनिवार ऐप के माध्यम से प्रैक्टिस सेट भेजे जाएंगे।
  • प्रैक्टिस सेट की सॉफ्ट कॉपी भी उपलब्ध रहेगी।

▪️ सहायता व्यवस्था

  • जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क का गठन।
  • परियोजना स्तर हेल्पलाइन नंबर: 0522-3538-777

यह आकलन निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बच्चों की बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

أحدث أقدم