1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत प्रदेश भर में चलेगा – "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान NO HELMET NO FULE

1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत प्रदेश भर में चलेगा – "नो हेलमेट नो फ्यूल" अभियान

लखनऊ। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1-31 जनवरी) प्रदेश भर में नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान चलेगा। शासन ने इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। हादसों में जाने न जाएं, अभियान का यही लक्ष्य है। हालांकि इसके पहले भी इस तरह की पहल हुईं लेकिन उसको पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका।




 अभियान में परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज और सूचना विभाग समेत अन्य संबंधित विभाग समन्वय बनाकर काम करेंगे। प्रदेश में 363 हाई रिस्क कॉरिडोर चिह्नित किये हैं। सख्ती से अभियान चलाए जाएंगे। वहीं 20 जिलों में 233 क्रिटिकल पुलिस थाना क्षेत्रों का चयन किया गया है। यहां भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीडिंग, लेन उल्लंघन, गलत दिशा में वाहन चलाने, सीट-बेल्ट न पहनने आदि नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post