यूपी PET क्वेश्चन पेपर 2025: डाउनलोड करें शिफ्ट 1, 2 पीईटी प्रश्न पत्र PDF
UPSSSC PET Question Paper 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 का आयोजन 6 और 7 सितंबर को प्रतिदिन दो शिफ्टों में किया जा रहा है।
इस परीक्षा में प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थी सम्मिलित हो रहे हैं। 6 सितंबर की दोनों शिफ्टों की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अभ्यर्थी अब शिफ्ट 1 और शिफ्ट 2 के यूपी PET प्रश्नपत्र 2025 पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे वे आगामी शिफ्टों अथवा भविष्य की तैयारी के लिए प्रश्नपत्रों का विश्लेषण कर सकें।
उम्मीदवारों के अनुसार, 6 सितंबर को आयोजित यूपीएसएसएससी पीईटी लिखित परीक्षा की पहली और दूसरी शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। दोनों शिफ्टों का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। अभ्यर्थी अबू नीचे दिए लिंक से शिफ्ट 1, 2 UP PET प्रश्नपत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, 07 सितंबर 2025 को होने वाली पीईटी परीक्षा के प्रश्नपत्र भी परीक्षा समाप्त होने के बाद इसी पेज पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025: यूपी पीईटी क्वेश्चन पेपर PDF डाउनलोड लिंक
PET 2025 में सम्मिलित अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 (शिफ्ट 1 एवं शिफ्ट 2) की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP PET Question Paper 2025 PDF (Shift 1) | |
UP PET Question Paper 2025 PDF (Shift 2) |
UP PET Question Paper 2025: यूपी पेट परीक्षा प्रश्न पत्र हाइलाइट्स
UPSSSC PET परीक्षा का आयोजन प्रतिदिन दो पालियों में किया जाएगा-पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यूपी PET प्रश्नपत्र से जुड़ी प्रमुख जानकारियाँ नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
विवरण | जानकारी |
आयोजन संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
परीक्षा का नाम | प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 |
परीक्षा तिथि | 6 और 7 सितंबर 2025 |
शिफ्ट समय |
|
परीक्षा केंद्र जिले | 48 |
परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट |
Official UP PET Question Paper 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक UPSSSC PET प्रश्न पत्र 2025 PDF डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर "नवीनतम समाचार / Latest News" सेक्शन देखें।
यहाँ आपको "UPSSSC PET Question Paper 2025 (Shift 1 & 2)" से जुड़ा लिंक मिलेगा।
संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
अब आपका प्रश्न पत्र पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
इसे अपने मोबाइल/कंप्यूटर पर डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।
क्यों ज़रूरी है PET प्रश्न पत्र?
आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों की कठिनाई स्तर समझने में मदद मिलती है।
पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र अभ्यास और तैयारी के लिए उपयोगी साबित होते हैं।
इससे परीक्षा रणनीति और समय प्रबंधन की बेहतर तैयारी की जा सकती है।
PET क्यों है महत्वपूर्ण?
PET परीक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न ग्रुप 'C' भर्तियों के लिए एक सामान्य पात्रता परीक्षा है। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगामी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने का मौका मिलता है। इसलिए प्रश्नपत्रों का विश्लेषण उम्मीदवारों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
إرسال تعليق