SSC का बड़ा अपडेट, परीक्षा में गड़बड़ी करने पर अब होगी सख्त कार्रवाई, देखें गाइडलाइन
SSC Important Update: स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBE) में गड़बड़ियों और अनुचित गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई है. आयोग ने कैंडिडेट्स को चेतावनी दी है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
इस कदम का मकसद सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाना है. यहां आप SSC Exams 2025 से जुड़े महत्वपूर्ण नोटिस को देखें और कैंडिडेट्स परीक्षा की तैयारी उसी अनुसार करें.
SSC Important Update: SSC की Zero Tolerance पॉलिसी
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, SSC ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि कोई उम्मीदवार अनुचित साधनों (Unfair Means) का इस्तेमाल करता है, तो उसके खिलाफ Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024 के तहत कार्रवाई होगी. इसमें उम्मीदवार का परीक्षा परिणाम रद्द किया जा सकता है और भविष्य की परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है.
0 Comments