राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार : देशभर से 45 शिक्षक चयनित, राष्ट्रपति मुर्मु करेंगी सम्मानित
नई दिल्ली, एजेंसी। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस बार देशभर से कुल 45 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया गया है।
मंत्रालय की संयुक्त सचिव प्राची पांडेय ने सोमवार को जानकारी दी कि विजेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित करेंगी। समारोह का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन में होगा। पुरस्कार के तहत शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, 50 हजार रुपये नकद और रजत पदक प्रदान किया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और तीन-स्तरीय प्रक्रिया के जरिए की गई है।
चयनित शिक्षकों के ठहरने की व्यवस्था 3 से 6 सितंबर तक नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित होटल अशोक में की गई है। राज्यवार चयनित शिक्षकों की संख्या बिहार से तीन (जिसमें 2 सामान्य और 1 सैनिक स्कूल), उत्तर प्रदेश से 2, उत्तराखंड, दिल्ली, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से 1-1 शिक्षक। चंडीगढ़, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली व दमन दीव, गोवा, जम्मू-कश्मीर, अंडमान-निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, असम, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, पुडुचेरी और कर्नाटक से 1-1 शिक्षक चयनित हुए हैं। गुजरात और मध्य प्रदेश से 2-2 शिक्षकों को चुना गया है। छत्तीसगढ़ से भी 2 शिक्षक (1 सामान्य और 1 नवोदय विद्यालय) चयनित हुए हैं। महाराष्ट्र से कुल 3 शिक्षक (2 सामान्य और 1 एटॉमिक एनर्जी स्कूल) शामिल हैं। ओडिशा से 2 (1 सामान्य और 1 केंद्रीय विद्यालय), पश्चिम बंगाल से 2 (1 सामान्य और 1 निजी/सीबीएसई) तथा तमिलनाडु से 2 (1 सामान्य और 1 सीबीएसई) शिक्षक सम्मानित होंगे। सूची में शीर्ष दस शिक्षक क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश/संगठन शिक्षक का नाम विद्यालय/संस्था का नाम व पता 1 हरियाणा सुनीता पीएम श्री जीजीएसएसएस, सोनीपत 2 हिमाचल प्रदेश शशि पॉल गोव. मॉडल प्राथमिक विद्यालय, शामरोर, सोलन 3 पंजाब नरेंद्र सिंह सरकारी प्राथमिक स्कूल जंडियाली, लुधियाना 4 दिल्ली अवधेश कुमार झा सरस्वती को-एड विद्यालय, सेक्टर-8, रोहिणी, दिल्ली 5 उत्तराखंड मंजुबाला जीपीएस च्यूरानी, चम्पावत 6 चंडीगढ़ परवीन कुमारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चंडीगढ़ 7 राजस्थान नीलम यादव जीजीएसएसएस तपुकड़ा, खैरथल-तिजारा, अलवर 8 दादरा-नगर हवेली व दमन-दीव भाविनीबेन दिनेशभाई देसाई जीयूपीएस भेंसरोड, दैवियन 9 गोवा विलास रामनाथ सातारकर डॉ. हेडगेवार हाई स्कूल, बंबोलीम, उत्तरी गोवा 10 गुजरात हितेश कुमार प्रविणचंद्र भुंदिया श्री स्वामीनारायण गुरुकुल विद्यालय, राजकोट --- यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड के शिक्षक राज्य शिक्षक का नाम विद्यालय/संस्था का नाम व पता दिल्ली अवधेश कुमार झा सरस्वती को-एड विद्यालय, सेक्टर-8, रोहिणी, दिल्ली उत्तराखंड मंजुबाला जीपीएस च्यूरानी, चम्पावत उत्तर प्रदेश रामलाल सिंह यादव यूपीएस बड़ावापुर, भदोही उत्तर प्रदेश मधुरिमा तिवारी श्री कम्पोजिट विद्यालय रानी कर्णावती, मिर्जापुर बिहार कुमारी निधि प्राथमिक विद्यालय सुहागी, किशनगंज बिहार दिलीप कुमार ललित नारायण प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, सुपौल बिहार डॉ. प्रमोद कुमार सैनिक स्कूल नालंदा झारखंड श्वेता शर्मा विवेकानंद गवर्नमेंट एमएस, देवघर
0 Comments