पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाए: बंधु Old Pension System

पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक पेड़ लगाए: बंधु

Old Pension Scheme

तैयारी लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पूरे देश के शिक्षक-कर्मचारी, अधिकारी एक पेड़ पुरानी पेंशन स्कीम के नाम लगाएंगे। रविवार को फेसबुक लाइव के जरिए संवाद के दौरान नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन जीवन मरण का प्रश्न है₹। ओपीएस के नाम अभियान चलाकर देश में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने देश के शिक्षक कर्मचारियों अधिकारियों से आह्वाहन करते हुए कहा कि अगर हम आज शांत बैठ गए तो आने वाले कुछ सालों में सरकारी नौकरियों का नामो निशान मिट जाएगा।

Old Pension Scheme
Old Pension Scheme

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 1 जून 2023 को चंपारण यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश जिलों से होती हुई लगभग 18000 किलोमीटर के सफर में जहां-जहां पहुंची वहां लोगों का सैलाब उमड़ा था। विजय कुमार बंधु ने बताया कि जल्द ही पुरानी पेंशन बहाली के लिए आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएंगी। पुरानी पेंशन की लड़ाई में मातृ शक्तियों को याद करते हुए कहा कि अटेवा एक ऐसा संगठन है, जिसमें सबसे ज्यादा मातृ शक्तियों का समर्थन और समर्पण है। हर आंदोलन में बढ़ चढ़कर महिलाएं हिस्सा लेती हैं।

Read more news like this on
livehindustan.com

Post a Comment

أحدث أقدم