कर्मचारियों को 31 जुलाई तक देना होगा संपत्तियों का ब्यौरा Manav Sampada Portal

कर्मचारियों को 31 जुलाई तक देना होगा संपत्तियों का ब्यौरा
राज्य सरकार ने मानव संपदा पोर्टल पर कर्मियों को चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा देने की समय सीमा बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक डा. देवेश चतुर्वेदी ने गुरुवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।



शासनादेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा देना अनिवार्य किया गया है। इसे 31 दिसंबर 2023 तक देने की तिथि नियत की गई थी। इसके बाद समय सीमा बढ़ाकर 6 जून कर दी गई। समीक्षा के दौरान पाया गया है कि अभी भी सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने चल व अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दिया है। इसलिए इसे अब 31 जुलाई तक देने की अनुमति दे दी गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم