HP Board 10th Result 2024 Link: रोल नंबर के साथ यहां देखें हिमाचल बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे, 74.61 फीसदी छात्र हुए पास

Study Adda
By -
0
HP Board 10th Result 2024 Link: रोल नंबर के साथ यहां देखें हिमाचल बोर्ड कक्षा 10 के नतीजे, 74.61 फीसदी छात्र हुए पास

HP Board 10th Result 2024 Link

HPBOSE HP Board Class 10th Result Roll Number Link: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा आज 7 मई को कक्षा 10वीं परिणाम घोषित कर दिए है। HPBOSE ने 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है।

HP Board 10th Result 2024 Link
HP Board 10th Result 2024 Link

इस साल कुल पास प्रतिशत 74.61% है। रिजल्ट लिंक एचपीबोस की वेबसाइट hpbose.org पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक एचपीबीओएसई वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। एचपी बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 28 मार्च, 2024 तक एक ही पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गईं थी। अपने रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए, छात्रों को जन्म तिथि और रोल नंबर सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद, छात्र अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मूल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। छात्र नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट तुरंत चेक कर सकते हैं।

Check Here HPBOSE 10th Result 2024 - Declared

www.hpbose.org login: इस साल के आंकड़े

  • पंजीकृत अभ्यर्थी- 91622
  • अभ्यर्थी उपस्थित हुए - 91130
  • उत्तीर्ण अभ्यर्थी- 67988
  • अभ्यर्थी अनुत्तीर्ण - 12613
  • कम्पार्टमेंट - 10474

HP Board 10th Result 2024: लड़कियों ने हासिल की टॉप रैंक

हिमाचल बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 में लड़कियों ने शीर्ष रैंक हासिल की है। नादौन, मीरपुर की सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि कांगड़ा की कृतिका भवारना ने दूसरा और शिवम शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

एचपी 10वीं परिणाम 2024: टॉपर लिंस्ट

  • रिधिमा शर्मा- 99.86%
  • कृतिका शर्मा- 99.71%
  • शिवम शर्मा- 99.57%
  • धृति टेगटा- 99.57%
  • रुशिल सूद- 99.57%

HP Board 10th Result 2024: आउट

करीब 90130 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 67988 छात्र पास हुए। कुल 10474 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। पास प्रतिशत 74.61% रहा

HP 10th Result 2024 OUT

HPBOSE ने 10वीं कक्षा के नतीजों की घोषणा कर दी है. इस साल कुल पास प्रतिशत 74.61% है।

अपडेट: सुबह 10:41, 7 मई 2024

HP Board 10th Result 2024: ऑफिशियल साइट क्रैश

एचपी बोर्ड की ऑफिशियल साइट क्रैश हो गई है।

HP Board 10th Result 2024 Link at hpbose.org

एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 आज, 7 मई, 2024 को सुबह 10:30 बजे IST पर घोषित। आप अपना रिजल्ट हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।

अपडेट: सुबह 10:30, 7 मई 2024

एचपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2024: प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम मिलेगी पास प्रतिशत सहित सभी विवरण

हिमाचल बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट धर्मशाला स्थित बोर्ड सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10वीं बोर्ड के टॉपर्स के नाम, छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और लिंग के अनुसार छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत आदि की जानकारी दी जाएगी।

अपडेट: सुबह 10:14, 7 मई 2024

www.hpbose.org login result: एचपी 10वीं में फेल होने वाले छात्र करें ये काम

एचपी बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए जुलाई 2024 में आयोजित की जाएगी जो एक या दो विषयों में फेल हो गए हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जून 2024 से शुरू होगी। छात्र एचपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। कंपार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 500 रुपये प्रति विषय है।

अपडेट: सुबह 10:01, 7 मई 2024

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024: टॉप 10 में लगभग 60 छात्र

हिमाचल बोर्ड 10वीं परिणाम 2023 में, 58 छात्रों ने शीर्ष 10 में रैंक हासिल की। वर्ष 2022 में कुल 77 छात्रों ने शीर्ष 10 रैंक में स्थान हासिल किया, जिनमें से 67 लड़कियां थीं।

अपडेट: सुबह 9:56, 7 मई 2024

एचपी 10th रिजल्ट 2024

एचपी बोर्ड 7 मई 2024 को सुबह 10.30 बजे कक्षा 10 के नतीजे घोषित करेगा।

अपडेट: सुबह 9:50, 7 मई 2024

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024: पास होने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम अंकों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। हालांकि, पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर, अनुमान लगाया जा सकता है कि 33% अंक उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक हो सकते हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह केवल एक अनुमान है और वास्तविक न्यूनतम अंक भिन्न हो सकते हैं। आधिकारिक जानकारी के लिए, छात्रों को हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखना चाहिए।

अपडेट: सुबह 9:48, 7 मई 2024

एचपीबीओएसई 10वीं परिणाम 2024: परीक्षा कब हुई थी

HPBOSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2 से 21 मार्च तक हुई, जिसमें लगभग एक लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें?

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 10वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार हैं। आप निम्नलिखित तरीकों से अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • आधिकारिक एचपीबीओएसई वेबसाइट - hpbose.org पर जाएं
  • होमपेज पर HPBOSE मैट्रिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें (परिणाम घोषणा पर लिंक सक्रिय हो जाएगा)
  • अपनी जन्म तिथि और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें
  • आपका HPBOSE 10वीं परिणाम प्रदर्शित होगा
  • भविष्य के संदर्भ के लिए अपना हिमाचल प्रदेश 10वीं परिणाम 2024 प्रिंट करें।

HP Board Class 10 Result Roll Number Link: इस वेबसाइट पर एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

एचपी बोर्ड परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित होने के बाद हिमाचल प्रदेश एचपी बोर्ड क्लास 10th रिजल्ट 2024 का डायरेक्ट लिंक एक्टिव हो जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट - hpbose.org से डाउनलोड करें।

HPBOSE Class 10th Results 2024 Via SMS: बिना इंटरनेट ऐसे देखें हिमाचल प्रदेश मैट्रिक का रिजल्ट

छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना एचपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 देख सकते हैं। इसके लिए, छात्रों को सबसे पहले अपने फोन में जा कर, मैसेज बॉक्स में एक टेक्स्ट संदेश - HP10 (स्पेस) रोल नंबर लिखना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा। रिजल्ट पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वापस भेजा जाएगा। जिसमें रोल नंबर और अंको के बारे में सभी डिटेल शामिल होगी।

HPBOSE 10th Results 2024 Via Roll Number: रोल नंबर के साथ कैसे चेक करें एचपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

बोर्ड HPBOSE 10वीं परिणाम 2024 एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा एडमिट कार्ड को संभाल कर रख लें। क्योंकि एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, उन्हें डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपने HPBOSE 10वीं रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)