school Time Changement बदला यूपी के माध्यमिक स्कूलों के खुलने का समय, 15 फरवरी से बदले हुए समय पर संचालित होंगे विद्यालय

बदला यूपी के माध्यमिक स्कूलों के खुलने का समय, 15 फरवरी से बदले हुए समय पर संचालित होंगे विद्यालय


प्रदेश में मौसम ठीक होने व ठंड कम होने के बाद शासन ने सभी माध्यमिक विद्यालयों को 15 फरवरी से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुबह 8.50 बजे से खोलने के निर्देश दिए हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में अत्यधिक ठंड को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक किया गया था।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, सभी उप शिक्षा निदेशक व डीआईओएस को निर्देश दिया है कि विद्यालय सुबह 8.50 से दोपहर 2.50 बजे तक चलाए जाएं।

बदल चुका है बेसिक स्कूलों का समय
माध्यमिक के पहले बेसिक स्कूलों का समय बदला जा चुका है। 12 फरवरी से प्रदेश के बेसिक स्कूल सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संचाालित होने शुरू हो गए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم