बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स इसे चेक कर सकते हैं। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया गया हैं।
इस बार UP Board 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी और 9 मार्च तक चलेंगी। वहीं यूपी बोर्ड की 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण 25 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरा चरण 2 फरवरी से 9 फरवरी तक होगा।
UP Board Exam 2024 में शामिल होने के लिए 10वीं और 12वीं के कुल 55,08,206 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमे से 29,47,324 ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए और 25,60,882 ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 58,84,634 लड़के और लड़कियों ने पंजीकरण कराया था।
- UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए महत्वपूर्ण जानकारी और डाउनलोड सेक्शन में जाएं।
- अब फाइनल एग्जाम सेंटर लिस्ट के लिंक पर
- नया टैब खुलेगा और जिलेवार केंद्र सूची आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल लें।
UP Board ने 43 जिलों के 253 स्कूलों को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनने पर प्रतिबंधित कर दिया था। यूपी बोर्ड ने 2024 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 7864 परीक्षा केंद्रों की सिफारिश की है। पिछले वर्ष 8753 परीक्षा केंद्र थे।
परीक्षा केंद्रों में कमी राज्य शिक्षा बोर्ड के कठोर मानदंडों और विनियमों के कारण है। पिछले साल बोर्ड ने 432 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनने पर रोक लगा दी थी।
إرسال تعليق